फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धुंध पर बोले केजरीवाल- दिल्ली बना गैस चेंबर, हाईकोर्ट ने 4 राज्यों से मांगा पराली पर जवाब

Tue, 07 Nov 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 07 Nov 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
delhi pollution: kejriwal calls delhi gas chamber and ngt seeks reply from 4 states of their steps
smog in delhi - फोटो : pti
दिल्ली-एनसीआर आज (7 नवंबर) सुबह से ही जहरीली धुंध की चादर में लिपटा हुआ है। हालांक‌ि अब धुंध में सुबह से कुछ सुधार हुआ है लेक‌िन स्थ‌ित‌ि अब भी च‌िंताजनक बनी हुई है। इं‌ड‌ियन मेड‌िकल एसो‌स‌िएशन ने द‌िल्ली सरकार से स्कूलों को बंद करने तक की अपील की है। धुंध के कारण सुबह के वक्त व‌‌िज‌िब‌िल‌िटी लगभग 200 मीटर रही ज‌िसकी वजह से दर्जनों ट्रेन और फ्लाइट्स देरी से चल रही हैं। वहीं केजरीवाल ने द‌िल्ली को गैस चेंबर करार द‌िया है।
delhi pollution: kejriwal calls delhi gas chamber and ngt seeks reply from 4 states of their steps
smog in delhi - फोटो : ani

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर में ऐसी स्थि‌ति सोमवार शाम से ही बनी हुई है। धुंध की वजह से सोमवार को विजिबिलिटी घटकर 500 मीटर तक पहुंच गई थी और आज तो और भी बदतर हालात हैं।दिल्ली के कई इलाकों में वायु की गुणवत्ता बेहद खराब स्तर तक पहुंच गई है। जानकारों का मानना है कि अगले 4-5 दिन तक यह स्थिति बनी रहेगी।

delhi pollution: kejriwal calls delhi gas chamber and ngt seeks reply from 4 states of their steps
smog in delhi - फोटो : ani
प्रदूषण की इस समस्या को लेकर मुख्यमंत्री केजरीवाल ने ट्वीट कर दिल्ली को गैस का चेंबर करार दिया है। उन्होंने लिखा है, दिल्ली गैस चेंबर बन गया है। साल के इस भाग में हर बार ऐसा होता है। हमें दिल्ली से सटे राज्यों में जलाई जाने वाली पराली का समाधान ढूंढना होगा।


 
विज्ञापन
विज्ञापन
delhi pollution: kejriwal calls delhi gas chamber and ngt seeks reply from 4 states of their steps
smog in delhi - फोटो : ani

दिल्ली हाईकोर्ट ने भी राजधानी के प्रदूषण को देखते हुए पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और दिल्ली से जवाब मांगा है कि वह पराली जलाने को लेकर क्या कार्रवाई कर रहे हैं। इसके अलावा हाईकोर्ट ने पाया कि समस्या बहुत गंभीर है जब यह निर्देश दिया जाए कि बच्चों के स्कूल बंद हों और लोग सुबह की सैर पर भी ना जाएं। कोर्ट ने कहा कि पराली जलाना इस समस्या का एक कारण हो सकता है लेकिन इसके अन्य भी कई कारक हैं।

विज्ञापन
delhi pollution: kejriwal calls delhi gas chamber and ngt seeks reply from 4 states of their steps
smog in delhi - फोटो : अमर उजाला
वहीं दिल्ली में 19 नवंबर को होने वाले एयरटेल हाफ मैराथन को रद्द करने के लिए आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने पत्र लिखा। इस पत्र में एसोसिएशन ने बेहद खराब अवस्था में पहुंच चुके वायु प्रदूषण का हवाला दिया है। इसके साथ ही आईएमए ने ‌द‌िल्ली को स्वास्थ्य के ह‌िसाब से इमरजेंसी के दौर में बताया है। उन्होंने अपील की है क‌ि स्कूल बंद कर द‌िए जाएं और लोग बाहर ना न‌िकलें। आज स्मॉग के कारण ही द‌िल्ली के हवाई अड्डे पर 20 से ज्यादा फ्लाइट्स देरी से उड़ी या उड़ने में समस्या का सामना क‌िया। हालांक‌ि इसका एक कारण एक रनवे का बंद होना भी है।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed