फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बैंक्वेट हॉल में सजती थी रंगीन महफिल: 36 महिलाओं समेत 157 लोग गिरफ्तार, अंदर होता मिला ये सब, पुलिस रह गई दंग

Fri, 21 Oct 2022 01:18 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 21 Oct 2022 01:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi Police expose gambling center in Ashok Vihar 157 people including 36 women arrested
अशोक विहार थाना - फोटो : सोशल मीडिया

अशोक विहार इलाके में पुलिस और सर्तकता की टीम ने एक बैंक्वेट हॉल में चल रहे जुआ अड्डे का खुलासा किया है। पुलिस ने मौके से 36 महिलाओं समेत 157 लोगों को पकड़ा है। पुलिस ने यहां दाव पर लगे 21.60 लाख रुपये, चार हजार सिक्के और ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में बैंक्वेट हॉल के मालिक मनीष तुली और मैनेजर चंदन भी शामिल है। वहीं दिल्ली में ही जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है।

Delhi Police expose gambling center in Ashok Vihar 157 people including 36 women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

उत्तर पश्चिम जिला पुलिस उपायुक्त उषा रंगनानी ने बताया कि सर्तकता टीम को बैंक्वेट हॉल की तीसरी मंजिल पर जुआ खेले जाने की जानकारी मिली।

Delhi Police expose gambling center in Ashok Vihar 157 people including 36 women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो

सूचना के बाद स्थानीय थाने की पुलिस और सर्तकता टीम ने बैंक्वेट हॉल पर छापा मारा। वहां जाने के बाद पुलिस ने सूचना को पुख्ता किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Police expose gambling center in Ashok Vihar 157 people including 36 women arrested
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

छापेमारी के दौरान वहां सैकड़ों लोग मिले, जिसमें महिलाएं भी शामिल थी और वे सभी जुआ खेल रहे थे। वहां बिना लाइसेंस के शराब परोसी जा रही थी। पुलिस ने मौके से 36 महिला और 121 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस टीम ने जुआ पर लगी रकम और जुआ खेलने का सामान जब्त कर लिया।

विज्ञापन
Delhi Police expose gambling center in Ashok Vihar 157 people including 36 women arrested
वाहन चोरी मामले में गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

वाहन चोरी करने वाले छह बदमाश गिरफ्तार, एक दर्जन वाहन बरामद
नई दिल्ली के जहांगीरपुरी थाना पुलिस ने नशे की लत को पूरा करने के लिए वाहन चोरी करने पांच बदमाशों को गिरफ्तार किया है। वहीं नजफगढ़ थाना पुलिस ने पचास से अधिक वाहन चोरी और सेंधमारी करने वाले एक बदमाश को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से एक दर्जन बाइक और स्कूटी बरामद की है। बदमाशों की पहचान मुकुंदपुर निवासी अभिषेक, निखिल, संजू शर्मा अक्षय और जहांगीरपुरी निवासी दीपक के रूप में हुई है। अक्षय पर कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed