फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नेपाली युवक हत्याकांडः लिव-इन पार्टनर ने ही रची थी खौफनाक साजिश, कारण जान पुलिस भी हैरान

Thu, 19 Sep 2019 10:36 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 19 Sep 2019 10:36 AM IST
विज्ञापन
delhi nepali cook murder conspiracy made by live in partner her brother and jija killed him
गिरफ्तार युवती और उसके भाई जीजा - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने दिल्ली की अमर कॉलोनी में बीते दस सितंबर को नेपाली युवक सुनील कुमार की हुई हत्या की गुत्थी सुलझाने का दावा किया है। पुलिस का दावा है कि युवक की लिव-इन पार्टनर ने ही सुनील की हत्या की खौफनाक साजिश रची थी जिसमें उसके साथ कई और लोग शामिल थे। जानिए क्यों अपने ही प्यार को युवती ने उतारा मौत के घाट...  

delhi nepali cook murder conspiracy made by live in partner her brother and jija killed him
- फोटो : अमर उजाला

सहमति संबंध में रह रही महिला साथी ने ही पीछा छुड़ाने के लिए अपने भाई व जीजा से युवक की हत्या करवाई थी। आरोपियों ने गला रेतकर युवक की हत्या कर दी थी। अमर कॉलोनी पुलिस ने आरोपी महिला को दिल्ली से व उसके भाई व जीजा को पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त चाकू व खून से सने कपड़े बरामद कर लिए गए हैं।

delhi nepali cook murder conspiracy made by live in partner her brother and jija killed him
मृतक सुनील (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार ओल्ड डबल स्टोरी, लाजपत नगर-चार स्थित मकान मालिक एके दत्ता ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसका किराएदार सुनील कुमार (28) कमरे में मृत पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची तो पता लगा कि सुनील की गला रेतकर हत्या की गई है। हत्या का मामला दर्जकर एसीपी कालकाजी गोविंद शर्मा की देखरेख में अमर कॉलोनी थानाध्यक्ष एके गुंजन, एसआई अभिषेक मिश्रा, एसआई ईश्वर व एसआई आरएस डागर की टीम ने जांच शुरू की।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi nepali cook murder conspiracy made by live in partner her brother and jija killed him
वह घर जहां रहता था सुनील - फोटो : अमर उजाला

आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला। एसआई अभिषेक ने अनीता (25) से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह नौ सितंबर को रात साढ़े ग्यारह बजे ग्रेटर नोएडा में रहने वाले महिला दोस्त के पास चली गई थी। दस सितंबर को दोपहर डेढ़ बजे वह वापस आई तो सुनील कुमार मृत पड़ा था। जब अनीता से ग्रेटर नोएडा जाने का कारण पूछा गया तो वह कुछ नहीं बता पाई।  उसके बयानों में विरोधाभास पाया गया। अनीता से सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच उगल दिया।

विज्ञापन
delhi nepali cook murder conspiracy made by live in partner her brother and jija killed him
- फोटो : अमर उजाला

अनीता ने बताया कि उसने अपने भाई व जीजा से सुनील कुमार की हत्या करवाई है। एसआई अभिषेक मिश्रा की टीम ने पश्चिमी बंगाल जाकर अनीता के भाई बिजय छेत्री (30) व उसके जीजा राजेंद्र छेत्री (30) को गांव कालिमपोंग, पश्चिमी बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। विजय ने बताया कि उसकी बहन अनीता शादीशुदा है। विवाद के चलते बहन अलग हो गई और वह सुनील कुमार के साथ सहमति संबंध में रहने लगी। अब वह सुनील से पीछा छुड़ाना चाहती थी। सुनील उसे खर्चा भी नहीं देता था। सुनील उसका साथ नहीं छोड़ना चाह रहा था। इस कारण दोनों में झगड़ा होता था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed