फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Weather: एनसीआर में मौसम ने ली करवट, हल्की बारिश के साथ छाया घना अंधेरा

Tue, 07 Jan 2020 01:29 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Tue, 07 Jan 2020 01:29 PM IST
विज्ञापन
Delhi Weather Today Delhi NCR weather updates temperature goes down with light rainfall
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : Social Media

दिल्ली एनसीआर में मंगलवार को मौसम ने अचानक करवट ले ली है। एक जनवरी से लगातार 5-6 दिनों की खिलखिलाती धूप मंगलवार को अचानक बादलों से ढक गई। हालांकि सुबह से ही कोहरा छाया हुआ था, लेकिन एक बजे के करीब मौसम पूरी तरह से बदल गया। 

Delhi Weather Today Delhi NCR weather updates temperature goes down with light rainfall
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : Social Media

दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में बादल इतने घने हो गए कि मौसम शाम सा हो गया। ठंडी हवाओं के साथ बारिश की हल्की बूंदों ने मौसम को और भी खुशनुमा कर दिया। हालांकि साल की पहली बारिश से लोग खुश तो दिखे, लेकिन ठंड के कारण उससे बचते भी नजर आए।

Delhi Weather Today Delhi NCR weather updates temperature goes down with light rainfall
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : Social Media

मौसम विभाग के मुताबिक सोमवार रात से ही देश के उत्तर पश्चिमी हिस्से यानी जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और पंजाब. हरियाणा, राजस्थान व उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में घने बादल छाने लगे थे। दिल्ली एनसीआर में इन्हीं क्षेत्रों के बदलते मौसम का असर दिख रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Weather Today Delhi NCR weather updates temperature goes down with light rainfall
कोहरे को वजह के ट्रेनें लेट - फोटो : अमर उजाला

बारिश के बाद फिलहाल उम्मीद है कि पारा एक बार फिर निचे जाएगा, जिससे ठंड और भी बढ़ने की संभावना है। मालूम हो कि मंगलवार सुबह से ही घने कोहरे के कारण उत्तर रेलवे की 15 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। इससे पहले सोमवार को भी दिन भर बादलों का आना-जाना लगा रहा था। सुबह से ही आसमान में बादल नजर आ रहे थे, जो दिन चढ़ने के साथ ही और भी गहराते गए। 

विज्ञापन
Delhi Weather Today Delhi NCR weather updates temperature goes down with light rainfall
दिल्ली में हल्की बारिश - फोटो : अमर उजाला

इस बीच हवाएं भी चलती रही, ऐसे में ठंड का असर काफी बढ़ गया और लोग दिन में ठंड से बचाव करते नजर आए। धूप न होने से न्यूनतम व अधिकतम तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। सोमवार को न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस व अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed