पिछले कुछ दिनों से राजस्थान से आई धूल ने दिल्ली को गैस चैंबर बना दिया है। यहां के लोगों का खुले में सांस लेना दूभर हो चुका है। इसी प्रदूषण को लेकर नई दिल्ली स्थित केंद्र सरकार के डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल के डीन डॉ. राजीव सूद का कहना है कि स्मॉग की तरह ये प्रदूषित कण भी लोगों को बीमार बना सकते हैं। आमतौर पर प्रदूषण को सांस और दिल की बीमारियों से जोड़कर देखा जाता है लेकिन प्रदूषण के अणु लोगों की किडनी तक खत्म करते हैं। हालांकि यह प्रभाव करीब 10 साल बाद देखने को मिलता है। इस समय दिल्ली की सड़कों पर जो धूल दिखाई दे रही है, उसके अणुओं में कई तरह के जहरीले रसायन मिश्रित हैं।
गैस चैंबर बनी दिल्ली: हवा में घुले हैं रेत के कण, स्मॉग की तरह जानलेवा हो सकती है ये धूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 16 Jun 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
