सोमवार का दिन मेट्रो से ऑफिस जाने वालों के लिए बुरे सपने जैसा लेकर आ सकता है क्योंकि दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन(डीएमआरसी) ने यह तय किया है कि दिल्ली के बाहर जितने भी स्टेशन हैं रविवार की रात से बंद कर दिए जाएंगे। यह फैसला अगले आदेश आने तक लागू रहेगा।
2 of 8
मेट्रो
- फोटो : wikipedia
यह फैसला डीएमआरसी ने जाट आरक्षण को देखते हुए दिल्ली पुलिस के कहने पर लिया है। बता दें कि जाटों ने सोमवार से नौकरी और शिक्षा में आरक्षण को लेकर अपनी मांगें मनवाने के लिए तेज आंदोलन करने की बात कही है जिसके चलते दिल्ली पुलिस ने मेट्रो की सभी लाइनों को रविवार की रात 11:30 बजे से ही बंद दिल्ली में रोक देने को कहा है।
इसके अलावा केंद्रीय दिल्ली में 12 स्टेशन रविवार(19 मार्च) की रात 8 बजे से ही बंद रहेंगे। मेट्रो स्टेशन की यह बंदी दिल्ली पुलिस के अगले आदेश तक जारी रहेगी। इससे सोमवार को मेट्रो यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
4 of 8
delhi metro
- फोटो : अमर उजाला
नोएडा, गाजियाबाद, गुड़गांव और फरीदाबाद के पुलिस प्रमुखों को लिखे गए डीएमआरसी के खत में लिखा है कि, 19 मार्च की रात 11:30 बजे से दिल्ली मेट्रो के सभी टर्मिनल्स पर यह फैसला लागू होगा। दिल्ली मेट्रो के सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा इंतजाम करने का फैसला लिया गया है क्योंकि सोमवार सुबह भीड़ के कारण अव्यवस्था होने का अंदेशा है।
5 of 8
दिवाली जवानों को समर्पित
- फोटो : अमर उजाला
साथ ही साथ जाट आंदोलन के संभावित खतरों को देखते हुए सीआईएसएफ को अलर्ट रहने के लिए निर्देश दिए गए हैं। क्विक रिएक्शन टीम को भी मुस्तैद रहने के निर्देश हैं। डीएमआरसी स्टाफ को इन स्टेशनों पर टिकट बिक्री न करने के आदेश दिए गए हैं।