{"_id":"63b66ef058678f65b53c00f8","slug":"delhi-kanjhawala-case-another-new-cctv-footage-pcr-was-behind-baleno-car-difference-was-just-40-seconds","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Kanjhawala Case: सामने आया एक और सीसीटीवी फुटेज, बलेनो कार के पीछे थी PCR, मात्र 40 सेकंड का था अंतर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Kanjhawala Case: सामने आया एक और सीसीटीवी फुटेज, बलेनो कार के पीछे थी PCR, मात्र 40 सेकंड का था अंतर
Thu, 05 Jan 2023 12:02 PM IST
शाहरुख खान
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Thu, 05 Jan 2023 12:02 PM IST
विज्ञापन
Delhi Kanjhawala Case
- फोटो : अमर उजाला
दिल्ली के कंझावला मामले में एक और सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। इस फुटेज में बलेनो कार के ठीक पीछे दिल्ली पुलिस की एक पीसीआर वैन भी गुजरती हुई दिख रही है। फुटेज के अनुसार, एक लोकेशन पर जहां टर्निंग पॉइंट और चौराहा जैसा पॉइंट बना है, वहां पुलिस की PCR वैन और बलेनो कार के बीच करीब 40 सेकंड का अंतर था। लेकिन उस दौरान भी बलेनो कार बेहद तेजी से गुजरती हुई दिख रही है। जबकि उसके विपरीत रूट यानी सामने की तरफ से PCR वैन भी उसी लोकेशन से गुजरती दिखाई दे रही है।
सीसीटीवी में कैद बलेनो कार
- फोटो : सोशल मीडिया
फुटेज में एक महत्वपूर्ण बात यह भी है कि पीसीआर वैन उस वक्त एक्टिव थी और काम कर रही थी। हालांकि पीसीआर के सूत्र बताते हैं कि वो PCR वैन बलेनो कार को नहीं तलाश रही थी, बल्कि वो किसी अन्य झगड़े की कॉल पर जा रही थी। जिस जगह का यह फुटेज है उस इलाके में खेत होने की वजह से धुंध जैसी स्थित अक्सर बनी रहती है।
सीसीटीवी में कैद पीसीआर वैन
- फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली में हुआ यह हादसा एकदम अनोखा था। जिसमें शव कार के नीचे फंसा हुआ था। शव अपने आप कार से नीचे गिर जाए, इसके लिए आरोपी कार को उसी लोकेशन में घूमा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
अंजलि का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
आपको बता दें कि 31 दिसंबर देर रात स्कूटी सवार अंजलि और उसकी दोस्त निधि को कंझावला इलाके में एक कार ने टक्कर मार दी थी। टक्कर लगने के बाद अंजलि कार के नीचे गिर गई थी, इससे उसका पैर कार में फंस गया था। जबकि उसकी दोस्त निधि दूसरी तरफ गिरी थी।
विज्ञापन
Delhi Accident Case
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी कार सवार युवक अंजलि को 13 किलोमीटर तक सड़कों घसीटते रहे। इसके बाद कंझावला थाना इलाके में कार में फंसे शव को निकालकर फरार हो गए थे। तब से अब तक पुलिस जांच में नए-नए खुलासे हो रहे हैं। साथ ही रोजाना सीसीटीवी फुटेज भी सामने आ रहे हैं।