{"_id":"69f82864e025fa08dd05c016","slug":"delhi-fire-voices-silenced-in-massive-fire-four-story-building-in-vivek-vihar-triggered-by-exploding-ac-unit-2026-05-04","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Delhi Fire: आवाजें खामोश... पूरा मकान जलकर स्याह, अग्निकांड से जिंदा बचे लोगों को मिला कभी न भूलने वाला दर्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi Fire: आवाजें खामोश... पूरा मकान जलकर स्याह, अग्निकांड से जिंदा बचे लोगों को मिला कभी न भूलने वाला दर्द
Mon, 04 May 2026 02:40 PM IST
Sharukh Khan
फिरदौस आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली
फिरदौस आलम, अमर उजाला, पूर्वी दिल्ली
Published by: Sharukh Khan
Updated Mon, 04 May 2026 02:40 PM IST
सार
विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में आवाजें खामोश हो गई हैं। आग लगने से पूरा मकान स्याह हो गया है। कुर्सी, पलंग और अलमारी सब कुछ जल कर राख हो गए हैं। अग्निकांड से जिंदा बचे लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द मिला है।
विज्ञापन
आग के बाद रविवार शाम वहां रहने वाले लोंगो ने अपना सामान निकालना शुरू किया
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार में एसी फटने से चार मंजिला इमारत में लगी भीषण आग में जीवित बचे लोगों को कभी न भूलने वाला दर्द मिला है। जहां उन्होंने अपनों को खो दिया वहीं बेघर भी हो गए हैं। हादसे में बचे हुए परिवार इमारत की राख में अपना कीमती सामान तलाश रहे थे। उनका परिवार बिलखते हुए सड़क से जले हुए अपने आशियाना को निहारता नजर आया।
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग
- फोटो : अमर उजाला
उसी दौरान कांपती सी आवाज सुनाई देती है। यह सामान हर्ष का है। इसे गाड़ी में रख दो। घर छोड़कर जा रहे ध्रुव ने बताया कि अब उन्हें यहां नहीं रहना है। इस घर ने उससे सब कुछ छीन लिया है।
विवेक विहार में चार मंजिला इमारत में लगी आग के बाद अंदर का दृश्य
- फोटो : अमर उजाला
बाहर से घर, अंदर सिर्फ राख
बी-ब्लॉक में जिस इमारत में आग लगी है, वह बाहर से घर नजर आ रहा है लेकिन इमारत के अंदर सिर्फ राख ही राखा है। इमारत की पहली मंजिल पर दीवार का मलबा बिखरा पड़ा हुआ है। पूरा मकान स्याह हो गया है। कुर्सी, पलंग और अलमारी सब कुछ जल कर राख हो गए हैं। सिर्फ उनका ढांचा बचा है। इसी राख में बचे हुए परिवार अपने कीमती सामान को ढूंढते हुए नजर आए।

इमारत के पीछे की तरफ लोहे का जाल लगा है।
- फोटो : जी पॉल
सुनसान हुआ इलाका
सुबह तड़के जहां लोगों की भीड़ लगी हुई थी, आसपास मौके पर दमकल और एंबुलेंस की गाड़ियां खड़ी थीं। वहीं, शाम के समय पूरा इलाका सुनसान हो गया। हादसे में बचे हुए परिवारों ने आग से बचे हुए सामानों की गठड़ी बना ली थी और गाड़ियों में भरकर घर छोड़कर जाते हुए नजर आए। मकान के पास से गुजरने वाले लोग भी बस इमारत को देख रहे थे और अफसोस करते रहे।

इसी इमारत में एसी फटने से लगी थी आग
- फोटो : पीटीआई
दिल्ली में एसी फटने से लगी आग, नौ की मौत
राष्ट्रीय राजधानी के बेहद पॉश विवेक विहार इलाके में चार मंजिला इमारत में भीषण आग से नौ लोगों की मौत हो गई। इनमें पांच लोग एक ही परिवार के थे। आग का कारण एसी में विस्फोट को बताया जा रहा है। यह दर्दनाक हादसा रविवार तड़के 3:48 बजे हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस, आपदा प्रबंधन की टीमों और दमकल की 14 गाड़ियों ने चार घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।