फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बेटी के कहने पर आइसक्रीम खाने आया था परिवार, अनहोनी हुई तो पिता-पुत्री ने जान देकर बचाईं दो जानें

Tue, 03 Sep 2019 04:30 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Tue, 03 Sep 2019 04:30 PM IST
विज्ञापन
Delhi Family Outing at India Gate for Ice Cream Killed by Dumper Father Daughter Died See Photos
हादसे की तस्वीरें - फोटो : सोशल मीडिया

दिल्ली के इंडिया गेट पर सोमवार रात ऐसा भयानक हादसा हो गया जिसमें एक हंसता-खेलता परिवार तबाह हो गया। घूमने और आइसक्रीम खाने आए इस परिवार को अंदाजा नहीं था कि इसके दो सदस्यों की यह आखिरी आइसक्रीम होगी। तस्वीरों में देखिए भयावह हादसे का मंजर औ पढ़िए क्या है पूरा घटनाक्रम...

Delhi Family Outing at India Gate for Ice Cream Killed by Dumper Father Daughter Died See Photos
मृतक मान्या (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
जानकारी के अनुसार दिल्ली का गीता कॉलोनी निवासी परिवार अपनी बेटी के स्कूल टेस्ट खत्म होने पर आइसक्रीम खाने के लिए इंडिया गेट पहुंचे थे। बेटी ने अपने बिजनेसमैन पापा केवल धीमान(37) से वादा लिया था कि जब उसके स्कूल टेस्ट खत्म हो जाएंगे तब वो लोग शाम के वक्त इंडिया पर आइसक्रीम खाने जाएंगे।
Delhi Family Outing at India Gate for Ice Cream Killed by Dumper Father Daughter Died See Photos
मृतक केवल धीमान (फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

बेटी से किया वादा निभाने के लिए ये परिवार स्कूटी से इंडिया गेट पहुंचा था। सब कुछ सही चल रहा था। परिवार आइसक्रीम खा भी चुका था और घर लौटने की तैयारी में था कि इस दौरान कुछ ऐसा हुआ जिसने उनका सबकुछ छीन लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Family Outing at India Gate for Ice Cream Killed by Dumper Father Daughter Died See Photos
दुर्घटनाग्रस्त स्कूटी - फोटो : सोशल मीडिया

एक बेकाबू डंपर मान सिंह रोड पर पहले डिवाइडर से टकराया फिर आगे बढ़ते हुए तीन ऑटो को कुचलता हुआ वहां मौजूद राहगीरों को भी ठोकर मार दी। इस बीच उसकी चपेट में गीता कॉलोनी का स्कूटी सवार परिवार भी आ गया।

विज्ञापन
Delhi Family Outing at India Gate for Ice Cream Killed by Dumper Father Daughter Died See Photos
मृतक पिता-पुत्री(फाइल फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया

डंपर अपनी तरफ आते देख व्यापारी ने अपनी पत्नी और एक बच्ची को तो दूर धकेल दिया लेकिन वह अपनी एक बेटी मान्या(6) और खुद को नहीं बचा सके। बेकाबू डंपर उन्हें रौंदता हुआ चला गया। परिवार के एक परिजन ने बताया कि जब हादसा हुआ तो पुलिस मौके पर मौजूद थी। जीजा जी ने तो मौके पर ही दम तोड़ दिया था लेकिन बच्ची की सांसें चल रही थीं। उसे अस्पताल ले जाने के बजाय पुलिस ने परिजनों को फोन किया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed