फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली डबल मर्डरः लूट के लिए नहीं की गई थी फैशन डिजाइनर की हत्या, ये 5 कारण हैं गवाह

Fri, 16 Nov 2018 04:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 16 Nov 2018 04:59 PM IST
विज्ञापन
delhi double murder fashion designer mala was not killed for loot here are the 4 reasons
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

दक्षिण दिल्ली के पॉश इलाके वसंत कुंज में फैशन डिजाइनर माला लखानी व उसके नौकर बहादुर की बुधवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। वारदात को फैशन डिजाइनर के दर्जी ने दो साथियों के साथ अंजाम दिया। नौकर बहादुर पर चाकू से इतने वार किए गए कि उसकी आंतें बाहर आ गई थीं। तीनों आरोपियों ने वारदात के पांच घंटे बाद वसंत कुंज थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से ज्वेलरी बरामद की है। पुलिस लूटपाट के लिए हत्या करने की बात कह रही है, हालांकि पुलिस की ये बात किसी के गले नहीं उतर रही है। इसकी वजह है वो 5 कारण जो गवाही दे रहे हैं कि यह लूट के लिए की गई हत्या नहीं है....

delhi double murder fashion designer mala was not killed for loot here are the 4 reasons
mala lakhani - फोटो : mala lakhani

वारदात को फैशन डिजाइनर के दर्जी ने अपने दो साथियों के साथ अंजाम दिया और तड़के करीब पौने तीन बजे तीनों ने वसंत कुंज थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। आरोपियों को बृहस्पतिवार को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से ज्वेलरी बरामद की है।  प्रारंभिक जांच में पुलिस लूटपाट के लिए हत्या की आशंका जता रही है, हालांकि मुख्य आरोपी के मुताबिक उसे पिछले कुछ महीनों से तनख्वाह नहीं दी जा रही थी। 

delhi double murder fashion designer mala was not killed for loot here are the 4 reasons
mala lakhani - फोटो : अमर उजाला

वसंत कुंज में फैशन डिजाइनर माला लखानी व नौकर बहादुर की हत्या की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपियों ने फरार होने से पहले वर्कशॉप में खून को साफ किया। फिर तीनों ने कपड़े बदले। राहुल ने पूरे कपड़े बदले थे, जबकि रहमत व मो. वसीम ने सिर्फ पेंट बदली थी। आरोपी घर से ज्वेलरी व नकदी के अलावा शराब की एक बोतल भी ले गए थे। आरोपी पहले शराब पीना चाहते थे, मगर पी नहीं थी। बाद में बोतल तोड़ दी थी। खून से सने कपड़े और दो चाकू रंगपुरी पहाड़ी के पास पोखर में फेंक दिए थे। पुलिस ने कपड़े व चाकुओं को बरामद कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi double murder fashion designer mala was not killed for loot here are the 4 reasons
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

बुधवार रात करीब साढ़े दस बजे दर्जी राहुल अनवर (24) ने माला को सूट की सिलाई दिखाने के लिए वर्कशॉप में बुलाया। माला वर्कशॉप में पहुंची तब राहुल अपने मामा के लड़के रहमत (24) और दोस्त मो. वसीम उर्फ मुन्ना (26) के साथ वहां मौजूद था। तीनों ने माला का मुंह दबाने की कोशिश की। उसने विरोध किया तो उन्होंने उस पर चाकू से कई वार कर दिए। शोर सुनकर बहादुर वहां पहुंचा और बीच बचाव करने लगा तो उस पर भी चाकू से हमला कर दिया। दोनों की मौके पर ही मौत होने के बाद आरोपी ज्वेलरी, नकदी और कार लेकर फरार हो गए। पुलिस पूछताछ में राहुल ने कहा कि कुछ महीनों से उसे तनख्वाह नहीं दी जा रही थी, ऐसे में वह नाराज था।

विज्ञापन
delhi double murder fashion designer mala was not killed for loot here are the 4 reasons
mala lakhani - फोटो : फेसबुक से

रंगपुरी पहाड़ी पर बैठे रहे
आरोपी वारदात के बाद रंगपुरी पहाड़ी पहुंचे। यहां काफी देर तक बैठे रहे। जब आरोपियों को लगा कि उनको सब जानते हैं और वह पकड़े जाएंगे, तो रात तीन बजे थाने में जाकर सरेंडर कर दिया। वह माला लखानी की कार से ही थाने पहुंचे थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed