{"_id":"6868a9be9fe2d12b50026831","slug":"delhi-double-murder-case-new-reveal-sending-voice-message-to-servant-became-reason-for-murder-mother-and-son-2025-07-05","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"दिल्ली डबल मर्डर केस में नया खुलासा: ये वॉयस मैसेज बना मां-बेटे की हत्या का कारण, इसलिए भड़का नौकर; पूरी कहानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली डबल मर्डर केस में नया खुलासा: ये वॉयस मैसेज बना मां-बेटे की हत्या का कारण, इसलिए भड़का नौकर; पूरी कहानी
पुरुषोत्तम वर्मा, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शाहरुख खान
Updated Sat, 05 Jul 2025 10:24 AM IST
सार
दिल्ली डबल मर्डर में नया खुलासा हुआ है। आरोपी को वॉयस मैसेज भेजना बना रुचिका और उसके बेटे की हत्या का कारण बना। कातिल ने रुचिका की की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था। गर्दन में सिर्फ हड्डी बची थी जो कटी नहीं थी।
विज्ञापन
1 of 11
Delhi double murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
देश की राजधानी दिल्ली में हुए दोहरे हत्याकांड की कहानी को जिसने भी सुना वही कांप उठा। कातिल नौकर ने पुलिस के सामने कई चौंकाने वाले राज खोले हैं। अब नया खुलासा हुआ है कि आरोपी को कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने वॉयस मैसेज भेजा था। इसी वॉयस मैसेज के कारण आरोपी ने मां-बेटे की हत्या कर दी। आइए जानते हैं कपड़ा कारोबारी की पत्नी ने वॉयस मैसेज में नौकर से क्या कहा था।
कपड़ा कारोबारी कुलदीप सेवानी की पत्नी रुचिका (42) और बेटे कृष (14) की हत्या के आरोपी नौकर मुकेश ने जिस तरह से वारदात को अंजाम दिया उससे सुनकर पुलिसवालों के रोंगटे खड़े हो गए। आरोपी ने खासकर रुचिका की बड़ी बेहरमी से हत्या की। उसने बड़े वाले चाकू से रुचिका की गर्दन को 80 फीसदी से ज्यादा काट दिया था। गर्दन में सिर्फ हड्डी बची थी जो कटी नहीं थी।
उधार दिए 45 हजार रुपये और मोबाइल मांगे
दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि रुचिका ने आरोपी मुकेश पासवान (24) को बुधवार करीब साढ़े तीन बजे वॉयस मैसेज भेजा था। मुकेश को वॉयस मैसेज भेजकर रुचिका ने उधार दिए 45 हजार रुपये और मोबाइल मांगे थे। यही मैसेज रुचिका की हत्या का कारण बना।
3 of 11
आरोपी तीन दिन के पुलिस रिमांड पर
लाजपत नगर थाना पुलिस ने आरोपी को शुक्रवार को कोर्ट में किया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस उपायुक्त हेमंत तिवारी ने बताया कि आरोपी करीब दो महीने से बीमार था और वह ड्यूटी पर कम ही आ रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 11
मृतक रुचिका
- फोटो : अमर उजाला
वीडियो कॉल कर मुकेश की कराई थी रुचिका से बात
पिछले चार दिन से उसने लगातार छुट्टी कर ली। इस पर रुचिका ने दोपहर 12.30 बजे अपने दो अन्य नौकर प्रेम और सुरेंद्र को मुकेश के घर भेज दिया था। वहां इन दोनों ने वीडियो कॉल कर मुकेश की रुचिका से बात कराई थी।
विज्ञापन
5 of 11
मौके पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
रुचिका ने करीब 3.30 बजे मुकेश को भेजा था वॉयस मैसेज
वीडियो कॉल पर रुचिका ने उसे बहुत ज्यादा डांटा और उधार दिए 45 हजार रुपये मांगे। उसके बाद रुचिका ने दोपहर करीब 3.30 बजे मुकेश को वॉयस मैसेज भेजा था। इस मैसेज में रुचिका ने मुकेश से कहा था कि वह पैसे लिए बिना नहीं मानेगी। वह उसके घर आएगी और उसके पिता के सामने उसकी बेइज्जती करेगी।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।