फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हिंसा के तीन दिन बाद ऐसी दिख रही है दिल्ली, हर तरफ तबाही के निशान

Wed, 26 Feb 2020 06:18 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: प्राची प्रियम Updated Wed, 26 Feb 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
Delhi CAA violent protests pictures Maujpur Jaffrabad Bhajanpura and many areas
दिल्ली हिंसा के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

नागरिकता कानून की आड़ में राजधानी दिल्ली में चल रहे उपद्रव का सिलसिला लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा। अस्पतालों में तड़पते हुए घायलों का आना और लगातार बढ़ती मृतकों की संख्या ने आज भी दिल्लीवासियों को चैन की सांस नहीं लेने दी। सुबह हालात थोड़े सामान्य जरूर हुए, लेकिन पत्थरबाजी और हिंसा की खबरें आती रहीं। यहां तस्वीरों में देखिए कैसा है सुलगती दिल्ली की सड़कों का मंजर-

Delhi CAA violent protests pictures Maujpur Jaffrabad Bhajanpura and many areas
दिल्ली हिंसा के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

पूर्वी दिल्ली के कुछ इलाकों में बुधवार सुबह भी रुक-रुककर पत्थरबाजी हुई। जानकारी के अनुसार करावल नगर, नूर-ए-इलाही, ब्रह्मपुरी, मंगलपुरी और मौजपुर में सुबह से छिटपुट पत्थरबाजी की घटनाएं सामने आई हैं। वहीं मौजपुर चौक पर आवाजाही शुरू हो गई, लेकिन फिर भी लोगों के मन में दहशत और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

Delhi CAA violent protests pictures Maujpur Jaffrabad Bhajanpura and many areas
दिल्ली के एक स्कूल को किया आग के हवाले - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों ने दिल्ली की कई सड़कों को ईंट पत्थरों से पाट दिया। सड़कों पर दूर दूर तक फेंके गए पत्थर नजर आते रहे। उपद्रवियों का दहशत ऐसा है कि हर समुदाय के लोग डरे हुए हैं। जिनके घर मेन रोड के आसपास हैं वो लोग तो घरों के अंदर भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi CAA violent protests pictures Maujpur Jaffrabad Bhajanpura and many areas
दिल्ली हिंसा के बाद की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

करावल नगर का मुख्य मार्ग है, जहां सड़कों पर बोरों में पत्थर भरे पड़े मिले। सब कुछ अस्त व्यस्त सा हो गया है। कई गाड़ियों, दुकानों और घरों में भी आग लगा दी गई। आम लोग सड़कों पर निकलने से डरे हुए हैं चिंतित हैं। जिनके दुकान हैं उन्हें भी इस बात की चिंता सता रही है कि कहीं उपद्रवी दुकानों को किसी तरह का नुकसान न पहुंचा दें। 

विज्ञापन
Delhi CAA violent protests pictures Maujpur Jaffrabad Bhajanpura and many areas
पार्किंग में खड़ी कारों को लगाया गया आग - फोटो : अमर उजाला

उपद्रवियों ने बेखौफ होकर पार्किंग में खड़ी कई कारों को एक साथ आग के हवाले कर दिया था। वहीं एक स्कूल की इमारत को भी उन्होंने नहीं छोड़ा। इसके अलावा चांद बाग पुलिया के पास बहने वाले नाले में खुफिया विभाग के एक कांस्टेबल का शव मिलने से भी सनसनी फैल गई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed