फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Delhi Blast: दिल्ली में हुआ था आईईडी बम धमाका... विस्फोट में किया डेटोनेटर का इस्तेमाल; जांच में बड़ा खुलासा

Tue, 11 Nov 2025 11:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क/पीटीआई, दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क/पीटीआई, दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Tue, 11 Nov 2025 11:39 AM IST
सार

दिल्ली में लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। पुलिस जांच में खुलासा हुआ है यह आईईडी ब्लास्ट था।

विज्ञापन
Delhi Blast IED bomb blast in Delhi Investigation reveals big details police detained four suspects from a ho
Delhi Blast - फोटो : अमर उजाला
राजधानी दिल्ली में लाल किले के पास हुए धमाके की जांच में नया खुलासा हुआ है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह आईईडी बम धमाका था। पुलिस सूत्रों ने बताया कि पुलिस की प्रारंभिक जांच से पता चलता है कि लाल किले के पास हुए विस्फोट में अमोनियम नाइट्रेट, ईंधन तेल और डेटोनेटर का इस्तेमाल किया है। हालांकि इसकी अभी तक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि उमर मोहम्मद फरीदाबाद मॉड्यूल का एक और डॉक्टर था। पेशे से डॉक्टर उमर मोहम्मद कथित तौर पर जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी मॉड्यूल से जुड़ा था।


जम्मू-कश्मीर के पुलवामा निवासी कार मालिक तारिक को गिरफ्तार किया गया है। तारिक ने ही उमर मोहम्मद को धमाके में इस्तेमाल हुंडई i20 कार दी थी। आतंकी मॉड्यूल का हिस्सा रहे अपने साथी डॉक्टरों की गिरफ्तारी के बाद उमर मोहम्मद ने कथित तौर पर इस डर से इस आतंकी हमले को अंजाम दिया कि वह भी पकड़ा जा सकता है।
Delhi Blast IED bomb blast in Delhi Investigation reveals big details police detained four suspects from a ho
संदिग्ध डॉ. मोहम्मद उमर - फोटो : पीटीआई
जांच करते हुए दिल्ली पुलिस ने सुबह तड़के पहाड़गंज के एक होटल से चार लोगों को उठाया है। पुलिस ने चारों से पूछताछ में जुटी है। दिल्ली में हुए धमाके मामले में पुलिस डॉक्टर मोहम्मद उमर की तलाश कर रही है। साथ ही धमाके में शामिल रहे उसके साथ के लोगों की भी तलाश की जा रही है।
Delhi Blast IED bomb blast in Delhi Investigation reveals big details police detained four suspects from a ho
घटनास्थल को पर्दा लगाकर सील किया गया - फोटो : पीटीआई
धमाके की गूंज से थर्राई दिल्ली
लाल किला के पास सोमवार शाम हुए धमाके की गूंज से दिल्ली सहम गई। आवाज इतनी तेज सुनाई दी कि चार किलोमीटर दूर तक लोग दहशत में आ गए। धमाके बाद घटनास्थल का मंजर बेहद भयावह था। मौके पर शवों चिथड़े चारों ओर बिखरे बड़े थे और सड़क लहूलुहान थी। चश्मदीदों का कहना है कि धमाका इतना जबरदस्त था कि कुछ देर के लिए लोगों के कान बंद हो गए। कई इलाकों में भूकंप या गैस विस्फोट समझकर लोग घरों और दुकानों से बाहर आ गए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Blast IED bomb blast in Delhi Investigation reveals big details police detained four suspects from a ho
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
कुछ देर के लिए गुल हुई बिजली
पुरानी दिल्ली, कनॉट प्लेस, दरियागंज, आईटीओ, सिविल लाइंस और जामा मस्जिद इलाकों में भी दहशत का माहौल है। धमाके के कुछ मिनटों में ही आसपास के इलाकों की बिजली कुछ देर के लिए गुल हो गई। दुकानों के शटर गिरने लगे और शाम की खरीददारी के बीच लोगों ने अफरा-तफरी में बाजार छोड़ना शुरू कर दिया। 
 
विज्ञापन
Delhi Blast IED bomb blast in Delhi Investigation reveals big details police detained four suspects from a ho
दिल्ली में धमाके के बाद जांच करती पुलिस टीम और सुरक्षाबल - फोटो : पीटीआई
कनॉट प्लेस समेत कई बाजार बंद
कनॉट प्लेस, चांदनी चौक और दरियागंज के कई बाजारों को एहतियातन बंद करवा दिया गया। पुलिस ने सुरक्षा कारणों से लाल किले से लेकर राजघाट और दरियागंज तक यातायात रोक दिया। दिल्ली पुलिस की सलाह पर मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर एक और चार को अस्थायी रूप से बंद किया गया। 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed