फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'खराब' के बाद 'अस्वस्थ' श्रेणी में पहुंची दिल्ली की हवा, 8-9 नवंबर तक हो सकती है बारिश

Wed, 06 Nov 2019 04:05 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 06 Nov 2019 04:05 PM IST
विज्ञापन
delhi air quality improves to poor level from very poor school open in delhi ncr
- फोटो : एएनआई/पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर का प्रदूषण लगातार दूसरे दिन कम हुआ है। आज दिल्ली की हवा 'बहुत खराब' से निकलकर 'खराब' स्थिति में पहुंच गई और दिन चढ़ते-चढ़ते सूचकांक अस्वस्थ श्रेणी में पहुंच गया, जो एक अच्छा संकेत है। जहां रविवार को दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर तीन सालों में सबसे खतरनाक स्थिति में पहुंच गया था और ईपीसीए को हेल्थ इमरजेंसी घोषित करनी पड़ी थी। वहीं आज दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा मेें सुधार हुआ है। आज से बच्चों के स्कूल भी खुल गए और वह मास्क लगाकर कक्षाओं में पहुंचे। आगे पढ़िए कैसी रहेगी आने वाले दिनों में प्रदूषण की स्थिति और कब होगी बारिश...

delhi air quality improves to poor level from very poor school open in delhi ncr
- फोटो : पीटीआई

दिल्ली-एनसीआर की सुबह आज खराब(पुअर) हवा के साथ हुई जो दिन चढ़ने के साथ अस्वस्थ(अनहेल्दी) स्तर पर पहुंच गई है जो यहां के बाशिंदों के लिए अच्छी खबर है। प्रदूषण मॉनिटर के आंकड़े बताते हैं कि जहां आज सुबह 6:30 बजे लोधी रोड पर पीएम 2.5 279 आंका गया और पीएम 10 का स्तर 250 दर्ज किया गया। दिन चढ़ते-चढ़ते इसमें भी बदलाव दिखने लगा।

delhi air quality improves to poor level from very poor school open in delhi ncr
छुट्टी के बाद स्कूल जाते बच्चे - फोटो : एएनआई

दिल्ली के सबसे प्रदूषित इलाकों में से एक दर्ज किए जाने वाले आनंद विहार में बुधवार को वायु गुणवत्ता 194 पर दर्ज की गई जो अस्वस्थ की श्रेणी में आता है। वहीं दिलशाद गार्डन में 148 के स्तर पर वायु गुणवत्ता रही जो मध्यम श्रेणी में आता है। इससे दिल्ली-एनसीआर के लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है, हालांकि स्थिति अब भी उतनी बेहतर नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन
delhi air quality improves to poor level from very poor school open in delhi ncr
- फोटो : एएनआई

हवा की गुणवत्ता में सुधार, मंगलवार को 324 पर पहुंचा सूचकांक
दिल्ली-एनसीआर की आबोहवा में लगातार दूसरे दिन मंगलवार को भी सुधार देखा गया। बीते 24 घंटो में 63 अंकों की गिरावट के साथ हवा की गुणवत्ता गंभीर से बहुत खराब स्तर पर पहुंच गई। दूसरी तरफ गाजियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, गुरुग्राम समेत एनसीआर के अन्य शहरों की हवा की गुणवत्ता में भी तेजी से सुधार आया है। सभी शहरों का वायु गुणवत्ता सूचकांक बेहद खराब स्तर पर रहा।

विज्ञापन
delhi air quality improves to poor level from very poor school open in delhi ncr
- फोटो : एएनआई

सिस्टम ऑफ एयर क्वालिटी एंड वेदर फोरकॉस्ट रिसर्च (सफर) का कहना है कि बाउंड्री लेयर पर चलने वाली हवाओं की चाल करीब 40 किमी प्रति घंटा तक पहुंच गई थी। इससे दिल्ली-एनसीआर में छाई स्मॉग की चादर तेजी से छंटी है। हालांकि, बीते 24 घंटों में पराली जलाने के मामले इस सीजन में सबसे ज्यादा करीब 5000 रिकार्ड किए गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed