फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चिन्मयानंद मामले में सामने आया बड़ा सच, भाजपा नेता ने छात्रा और संजय से लिए थे अश्लील वीडियो

Wed, 06 Nov 2019 09:06 AM IST
शाहरुख खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शाहजहांपुर Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 06 Nov 2019 09:06 AM IST
विज्ञापन
chinmayanand case BJP leader took obscene videos from student and Sanjay
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
चिन्मयानंद और छात्रा प्रकरण में एसआईटी ने मंगलवार को खुलासा किया कि चिन्मयानंद से फिरौती मांगने के मामले में भाजपा नेता और जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन धर्मेंद्र प्रताप सिंह उर्फ डीपीएस राठौर का नाम भी चार्जशीट में शामिल होगा। एसआईटी बुधवार को चार्जशीट सीजेएम कोर्ट में दाखिल करेगी। साथ ही रिपोर्ट हाईकोर्ट को भेजी जाएगी। 
chinmayanand case BJP leader took obscene videos from student and Sanjay
एसआईटी के आईजी नवीन अरोड़ा ने दी जानकारी - फोटो : अमर उजाला
एसआईटी के मुताबिक, भाजपा नेता डीपीएस राठौर के पास मिली पेन ड्राइव में अश्लील वीडियो मिले हैं, जो छात्रा और संजय से लिए गए थे। उन्हीं अश्लील वीडियो के आधार पर राठौर ने सवा करोड़ रुपये चिन्मयानंद से मांगे थे। राठौर के अलावा एक और भाजपा नेता अजीत सिंह का नाम भी चार्जशीट में शामिल किया जाएगा। अजीत जेल में बंद आरोपी विक्रम का बहनोई है। फिरौती मांगने के मामले में छात्रा के अलावा उसके तीन दोस्त पहले ही जेल में हैं। 
chinmayanand case BJP leader took obscene videos from student and Sanjay
पूर्व केंद्रीय मंत्री चिन्मयानंद - फोटो : PTI
मंगलवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसआईटी चीफ आईजी नवीन अरोड़ा ने बताया कि करीब दो महीने में चार्जशीट तैयार की गई है। इसमें 55 अभिलेख संकलित किए गए हैं। चार्जशीट 47 सौ पन्नों की है। पूरी विवेचना में सारे वीडियो और ऑडियो की एफएसएल से जांच कराई गई थी, जो सही पाए गए हैं और धारा 67 ए भी सही पाई गई। पूरी कॉल डिटेल रिकॉर्ड में फिरौती मांगने के आरोप भी सही पाए गए हैं। चिन्मयानंद पर दुष्कर्म के आरोप के मामले और पीड़ित छात्रा द्वारा पांच करोड़ की रंगदारी मांगने के मामले में स्थानीय पुलिस और कॉलेज स्टाफ की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है, जिसकी रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
chinmayanand case BJP leader took obscene videos from student and Sanjay
स्वामी चिन्मयानंद की कोर्ट में पेशी - फोटो : अमर उजाला
यह था मामला
एसएस लॉ कॉलेज की छात्रा ने चिन्मयानंद पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था। लॉ कॉलेज की छात्रा ने यौन उत्पीड़न का आरोप पांच करोड़ की फिरौती न मिलने के बाद लगाया था। फिरौती मांगने में उसके तीन दोस्त संजय, सचिन और विक्रम भी शामिल रहे थे। इस मामले में पहली रिपोर्ट चिन्मयानंद के वकील ओम सिंह की ओर से रंगदारी मांगने के आरोप में 25 अगस्त को अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में लिखाई गई थी। 
विज्ञापन
chinmayanand case BJP leader took obscene videos from student and Sanjay
फिरौती का आरोपी संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
दो दिन बाद 27 अगस्त को छात्रा के पिता ने चिन्मयानंद व अन्य के खिलाफ अपहरण और जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 30 अगस्त को छात्रा और उसका दोस्त संजय राजस्थान के दौसा शहर में मिले थे। इस पूरे मामले की जांच एसआईटी ने 6 सितंबर को शुरू की थी। 20 सितंबर को एसआईटी ने चिन्मयानंद और छात्रा के तीनों दोस्तों को गिरफ्तार करके जेल भेजा था। छात्रा को 25 सितंबर को जेल भेजा गया था।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed