फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   DCP vikram kapoor suicide case accused sho sent to 4 days police remand

डीसीपी विक्रम कपूर आत्महत्या केसः आरोपी एसएचओ को कोर्ट ने भेजा चार दिन की रिमांड पर

Fri, 16 Aug 2019 04:49 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फरीदाबाद Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Fri, 16 Aug 2019 04:49 PM IST
विज्ञापन
DCP vikram kapoor suicide case accused sho sent to 4 days police remand
डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर - फोटो : अमर उजाला

फरीदाबाद के डीसीपी विक्रमजीत सिंह कपूर की आत्महत्या मामले में आज आरोपी एसएचओ को कोर्ट में पेश किया गया, जहां अदालत ने उसे चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया  है।

विज्ञापन


फरीदाबाद के सेक्टर-12 स्थित जिला अदालत में गिरफ्तार भूपानी थाना प्रभारी इंस्पेक्टर अब्दुल शहीद को आज दोपहर पेश किया गया। यहां मामले की जांच के लिए गठित एसआईटी टीम ने आरोपी के रिमांड की मांग की। इसके बाद अदालत ने आरोपी को चार दिन की रिमांड पर भेज दिया।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला, नहीं मिले इन सवालों के जवाब
डीसीपी एनआईटी विक्रम कपूर ने बुधवार सुबह सेक्टर-31 पुलिस लाइन स्थित अपने सरकारी आवास में सुरक्षाकर्मी की पिस्तौल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय उनकी पत्नी और बेटा सो रहे थे। मौके से मिले एक सुसाइड नोट में डीसीपी ने भूपानी थाना प्रभारी अब्दुल शहीद द्वारा ब्लैकमेल करने की बात लिखी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा सतीश मलिक नाम के एक व्यक्ति द्वारा भी उन्हें परेशान किए जाने की बात उनके बेटे ने एफआईआर में लिखवाई है। पुलिस ने आरोपी इंस्पेक्टर समेत दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया।

मूलरूप से करनाल निवासी डीसीपी विक्रम कपूर करीब तीन साल से फरीदाबाद में तैनात थे। वह रोज सुबह 5 बजे सैर करने जाते थे। उनके बड़े बेटे अर्जुन कपूर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया है कि बुधवार को भी वह 5 बजे उठ गए थे। उस समय उसकी मां नीलम और वह सो रहे थे।

करीब छह बजे गोली चलने की आवाज से उनकी नींद खुली। दोनों ड्राइंग रूम में पहुंचे, तो देखा कि पिता विक्रम कपूर सोफे पर मृत पड़े हैं। पिस्तौल उनके दाएं हाथ के पास सोफे पर पड़ी थी। डीसीपी की आत्महत्या की खबर सुनते ही पुलिस के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे। फोरेंसिक जांच में पता चला कि डीसीपी ने अपने मुंह में पिस्तौल की नाल रखकर गोली चलाई, जोकि सिर के पीछे से निकल गई।

मौके पर पुलिस आयुक्त संजय कुमार के अलावा डीसीपी क्राइम राजेश कुमार सहित कई अन्य अधिकारी पहुंच गए। पुलिस ने मौके से एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें उन्होंने लिखा कि मैं इंस्पेक्टर अब्दुल की वजह से ऐसा कर रहा हूं, अब्दुल ब्लैकमेल कर रहा था। इस मामले में डीसीपी के बेटे अर्जुन कपूर ने इंस्पेक्टर अब्दुल शहीद के साथ ही सतीश मलिक नाम के व्यक्ति के खिलाफ पिता को परेशान किए जाने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने इंस्पेक्टर अब्दुल शहीद व सतीश को हिरासत में ले लिया है। दोनों से पूछताछ की जा रही है। थाना सेक्टर-31 पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा परिजनों को सौंप दिया। शाम को मवई रोड स्थित स्वर्ग आश्रम में उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed