फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दाती महाराज को 7 घंटे की पूछताछ के बाद छोड़ा , साक्ष्य के आभाव में नहीं हुई गिरफ्तारी

Wed, 20 Jun 2018 09:36 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 20 Jun 2018 09:36 AM IST
विज्ञापन
Dati Maharaj allowed to go after five hours continuous interrogation
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

दिल्ली के छतरपुर स्थित शनिधाम के संस्थापक दाती महाराज उर्फ मदनलाल मंगलवार को दिल्ली पुलिस की तफ्तीश में शामिल हो गया। करीब पांच घंटे की पूछताछ में उसने सभी आरोपों को झूठा बताया। शुक्रवार को उसे फिर पूछताछ के लिए बुलाया गया है।


 

Dati Maharaj allowed to go after five hours continuous interrogation
dati maharaj - फोटो : dati maharaj
वहीं, अन्य आरोपियों को भी बुधवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। अपराध शाखा ने नोटिस भेजकर दाती महाराज को सोमवार को तफ्तीश में शामिल होने के लिए कहा था। मगर वह शामिल नहीं हुआ। फिर उसे दूसरा नोटिस भेजकर पूछताछ में शामिल होने को कहा गया। दाती मंगलवार दोपहर करीब दो बजकर 50 मिनट पर चाणक्यपुरी स्थित अपराध शाखा के ऑफिस पहुंच गया था। वह गेरुए वस्त्र में कार्यालय पहुंचा। उसके साथ वकील भी था।
 
 
Dati Maharaj allowed to go after five hours continuous interrogation
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

अपराध शाखा के संयुक्त पुलिस आयुक्त आलोक कुमार ने बताया कि दाती महाराज का कहना था कि शिष्या किसी के दबाव में आरोप लगा रही है। करीब पांच घंटे पूछताछ के बाद आरोपी को छोड़ दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, आरोपों पर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। साक्ष्य आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी। दिल्ली पुलिस आरोपी के दिल्ली व पाली स्थित आश्रमों पर छापेमारी कर चुकी है।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Dati Maharaj allowed to go after five hours continuous interrogation
dati maharaj - फोटो : अमर उजाला

सबूत नहीं जुटा पाने पर छोड़ा 
सूत्रों का कहना है कि दिल्ली पुलिस कई दिनों की तफ्तीश व पांच घंटे की पूछताछ में दाती महाराज के खिलाफ सबूत नहीं जुटा पाई है। कथित आरोपों के अलावा पुलिस के पास कोई सबूत नहीं है। साक्ष्य नहीं होने के कारण ही अपराध शाखा ने उसे गिरफ्तार नहीं किया है।  


 
विज्ञापन
Dati Maharaj allowed to go after five hours continuous interrogation
dati maharaj

दाती और सहयोगियों पर है आरोप 
गौरतलब है कि एक शिष्या ने दाती महाराज व तीन अन्य लोगों अशोक, अर्जुन व नीमा जोशी पर दिल्ली स्थित शनिधाम और पाली, राजस्थान स्थित आश्रम में बारी-बारी से दुष्कर्म व कुकर्म का आरोप लगाया है। युवती की शिकायत पर फतेहपुर बेरी थाने में दुष्कर्म, कुकर्म व जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज किया गया था। बाद में मामले की तफ्तीश दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा को सौंप दी गई थी। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed