फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के 10 साल बाद शुरू हुई थी ये लव स्टोरी, दुश्मन बने पति और ससुर तो किया ये हाल

Fri, 01 Jun 2018 04:16 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Fri, 01 Jun 2018 04:16 PM IST
विज्ञापन
woman killed husband and father in law for love in faridabad
crime in delhi
थाना सराय क्षेत्र में दोहरे हत्याकांड की गुत्थी सुलझाते हुए पुलिस ने मृतक विनोद की पत्नी पूजा व उसके साले खेमपाल को गिरफ्तार किया है। महिला ने खुलासा किया है कि उसका पति व ससुर उसके प्रेम संबंधों में बाधा बन रहे थे।


 
woman killed husband and father in law for love in faridabad
demo pic
घटना से दो दिन पहले उसके पति ने प्रेमी अजय से बात करते हुए सुन लिया था, जिस पर दोनों पिता-पुत्र ने उसे पीटा था। इस पर उसने अपने भाई के साथ मिलकर दोनों को ठिकाने लगा दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को दोनों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें चार दिन के रिमांड पर भेज दिया है। बुधवार सुबह सराय ख्वाजा थाना पुलिस ने निखिल विहार निवासी सियाराम और उसके बेटे विनोद का शव घर से थोड़ी दूर सड़क किनारे झाड़ियों से बरामद किया था। दोनों की पहचान होने पर पुलिस इनके घर पहुंची तो वहां विनोद की पत्नी पूजा मौजूद थी।
woman killed husband and father in law for love in faridabad
crime

पूजा ने पुलिस को बताया कि दोनों पिता-पुत्र रात से ही गायब थे। इस दौरान पुलिस ने घर की जांच की तो पुलिस को मौके पर खून के छींटे मिले। इस पर पुलिस को पूजा पर शक हुआ। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपने भाई खेमपाल के साथ मिलकर दोनों की हत्या करने की बात कबूल कर ली। पुलिस ने खेमपाल को भी हिरासत में ले लिया। क्राइम ब्रांच डीएलएफ प्रभारी नवीन कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान पूजा ने बताया कि उसने 10 साल पहले घर से भाग कर विनोद से शादी की थी। उस समय उसकी उम्र लगभग 14 साल थी, अब उसके दो बच्चे हैं। पूजा के अनुसार, कुछ वर्षों पहले उसकी मुलाकात अजय नामक युवक से हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
woman killed husband and father in law for love in faridabad
Crime
दोनों में प्यार हो गया और अक्सर फोन पर बातचीत होने लगी। इसकी भनक विनोद को लग गई और वह उसके साथ झगड़ा करता था। गत 27 मई की रात अजय से बातचीत करते हुए सुन लिया था और विनोद व उसके पिता सियाराम ने उसको पीटा था। इससे पहले भी वह इस बात को लेकर उसके साथ मारपीट करते रहे थे। इससे परेशान होकर उसने दोनों को ठिकाने लगाने की योजना बनाई। उसने अपने भाई खेमपाल को इसके लिए तैयार किया।
विज्ञापन
woman killed husband and father in law for love in faridabad
Crime
29 मई की शाम करीब 7.30 बजे सियाराम घर पहुंचा तो दोनों पहले खाना बनाने वाला तवा उसके सिर पर मारा और फिर मफलर से गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। दोनों ने सियाराम के शव को बिस्तर पर डाल चद्दर से ढक दिया, ताकि विनोद को शक न हो। रात को विनोद घर पहुंचा और खाना खाकर सो गया। इस पर दोनों ने उसके सिर पर पत्थर से वार किया और फिर ताल से गला घोंट दिया। दोनों के शवों को उन्हें घर से थोड़ी दूर अलग-अलग जगह डाल दी। वारदात के दौरान पहले कपड़ों को भी आरोपियों ने छिपा दिए। पुलिस दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ करने में जुटी है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed