फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   woman in love with husband nephew filed false molestation case against him

पति के भतीजे के प्यार में पागल हुई महिला, कहीं और तय हुई शादी तो किया ये काम

Thu, 04 Apr 2019 03:14 PM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Thu, 04 Apr 2019 03:14 PM IST
विज्ञापन
woman in love with husband nephew filed false molestation case against him
फाइल फोटो

दिल्ली के सदर बाजार इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है जो उन मामलों का बड़ा उदाहरण है जिनकी वजह से महिलाओं द्वारा की जाने वाली छेड़छाड़ या दुष्कर्म की शिकायत को शक की नजर से देखा जाता है। दरअसल सदर बाजार से मामला सामने आया है कि एक महिला ने अपने पति के भतीजे पर दुष्कर्म का झूठा केस दर्ज करा दिया था।

विज्ञापन


बाद में जब पुलिस ने मामले की जांच की तो सच्चाई सामने आने पर जांचकर्ताओं ने महिला के खिलाफ ही केस दर्ज कर दिया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पिछले साल अगस्त में सदर बाजार थाने में एक 28 साल की महिला ने अपने पति के भतीजे पर दुष्कर्म का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने आरोपी की गिरफ्तारी भी कर ली। वह कुछ समय जेल में रहा फिर जमानत पर रिहा हो गया। अब उसी मामले में जांच के दौरान सामने आया है कि महिला का आरोपी युवक से काफी समय से संबंध था। वह अपने पति के भतीजे से शादी करना चाहती थी। लेकिन इसी बीच युवक की शादी कहीं और तय हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवक की शादी तय होने से वह बौखला गई और उस पर दुष्कर्म का आरोप लगा दिया जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। तब महिला ने स्टांप पेपर पर युवक से शादी का समझौता किया जिसके बाद वह जमानत पर रिहा हो सका।

युवक के जेल से बाहर आने के बाद महिला ने अपने पति से तलाक ले लिया और युवक के साथ लिव-इन में रहने लगी। पुलिस को जब इस बात की जानकारी मिली तो 1 अप्रैल को महिला पर झूठा केस करने के लिए मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed