फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   transgender given lift in mistaken to lady, when deny to make sexual relation shot bullet in delhi

लड़की समझ दी किन्नर को लिफ्ट, संबंध बनाने से किया इनकार तो मार दी गोली

Wed, 23 Jan 2019 11:06 AM IST
पूजा त्रिपाठी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: पूजा त्रिपाठी Updated Wed, 23 Jan 2019 11:06 AM IST
विज्ञापन
transgender given lift in mistaken to lady, when deny to make sexual relation shot bullet in delhi
किन्नर को गोली मारने वाला गिरफ्तार - फोटो : सोशल मीडिया

निजामुद्दीन थाना इलाके में किन्नर ने संबंध बनाने से इनकार किया तो बदमाशों ने उसके पेट में गोली मार दी। वारदात बारापूला फ्लाईओवर पर 19 व 20 जनवरी की रात हुई थी। किन्नर एम्स के ट्रामा सेंटर में भर्ती है।

विज्ञापन


निजामुद्दीन थाना पुलिस ने इस मामले में सुंदर भाटी गिरोह के बदमाश त्रिलोकपुरी निवासी सागर उर्फ लामपर्क (24) को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने पुलिस टीम पर गोली चलाने के लिए पिस्टल निकाल ली थी। सागर की कैब है और इसे वह उबेर में चलाता है।
विज्ञापन


दक्षिण-पूर्व जिला डीसीपी चिन्मय बिश्वाल के अनुसार, 19 व 20 जनवरी की रात बारापूला फ्लाईओवर पर लड़की को गोली मारने की सूचना मिली थी। मौके पर पता लगा कि किसी राहगीर ने उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया है। जांच में पता चला कि गोली किन्नर के पेट में मारी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह बयान देने की स्थिति में नहीं था। हत्या की कोशिश का मामला दर्ज कर निजामुद़्दीन थानाध्यक्ष सतेंद्र मोहन की देखरेख एसआई नारासी प्रसाद व सिपाही हंसराम की टीम ने जांच शुरू की। इसी दौरान बदमाश के बारापूला से आने की सूचना मिली।

पुलिस ने किया रुकने का इशारा तब हुआ घटना का खुलासा

लाजपत नगर के-ब्लाक के पास चेकिंग के दौरान पुलिस ने होंडा अमेजन कार को रुकने का इशारा किया तो चालक ने बेरीकेड में टक्कर मार दी और भागने का प्रयास किया। सिपाही हंसराम ने कार के सामने दूसरा बेरीकेड लगा दिया। कार चालक ने पिस्टल निकाल चलाने की कोशिश की, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसे दबोच लिया। उसके पास से दो पिस्टल व पांच कारतूस बरामद किए गए। हथियार वह यूपी के मुरादाबाद से लाया था।

लड़की समझ दी थी किन्नर को लिफ्ट
सागर ने बताया कि उसने साथी चंद्रकांत के साथ लड़की समझकर किन्नर को लिफ्ट दी थी। वे उसे त्रिलोकपुरी से बारापूला फ्लाईओवर पर ले आए और संबंध बनाने की कोशिश की। विरोध करने पर सागर ने पिस्टल निकालकर उसे गोली मार दी।

बदला लेने के लिए गिरोह में आया
सागर ने बताया कि करीब डेढ़ वर्ष पहले मुहल्ले के कुछ लड़कों ने उसकी पिटाई कर दी थी। उनसे बदला लेने के लिए वह सुंदर भाटी गिरोह में शामिल हो गया। इसमें उसने लूटपाट और उगाही शुरू कर दी। उसने अपनी होंडा अमेजन कार को उबेर में लगा रखा है। फिलहाल वह कैब को वह खुद चलाता था। वारदात के बाद वह कैब को गुरुग्राम में किसी मॉल की पार्किंग में खड़ी करने जा रहा था, ताकि पुलिस उस तक न पहुंच सके। कैब की सीट से पुलिस को खून के धब्बे मिले हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed