{"_id":"5a63549b4f1c1b92268b5853","slug":"theft-at-former-mla-of-bjp-anil-jha-s-resident","type":"story","status":"publish","title_hn":"BJP के इस पूर्व विधायक के ऑफिस में चोरों ने किया हाथ साफ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
BJP के इस पूर्व विधायक के ऑफिस में चोरों ने किया हाथ साफ
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sun, 21 Jan 2018 10:30 AM IST
विज्ञापन
anil jha
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा के पूर्व विधायक अनिल झा के अमन विहार स्थित कार्यालय में चोरी होने का मामला सामने आया है। चोरों ने कार्यालय से हजारों रुपये के अलावा अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि कार्यालय के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे के जरिये बदमाशों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
अनिल झा सपरिवार इंद्रपुरी में रहते हैं। वह किराड़ी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के विधायक रह चुके हैं। फिलहाल उनकी पत्नी अभी मुबारकपुर डबास से निगम पार्षद हैं।
विज्ञापन
इंद्र एन्क्लेव में उनका स्थायी आवास व कार्यालय है। शुक्रवार को अनिल ने पुलिस को कार्यालय में चोरी होने की शिकायत की। उन्होंने बताया कि सुबह आठ बजे कार्यालय के कर्मचारी ने फोन कर बताया कि पहली मंजिल पर ताला तोड़कर चोरी हुई है।
जांच में पता चला कि 32 हजार रुपये, सोने के गहने, पेंशन के भरे हुए ढाई सौ फॉर्म, निगम पार्षद की तीन मोहरे, प्रॉपर्टी के कागजात, टीवी, कंप्यूटर, विधायक की शैक्षणिक डिग्री व अन्य सामान गायब था।