फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरें : सीसीटीवी पर स्प्रे छिड़ककर ऐसे लूट ले गए मणप्पुरम गोल्ड से 30 किलो सोना

Fri, 10 Feb 2017 01:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम Updated Fri, 10 Feb 2017 01:47 PM IST
विज्ञापन
Photos: Spray on CCTV Manappuram Gold that took away 30 kg of gold
loot - फोटो : अमर उजाला
न्यू रेलवे रोड स्थित मणप्पुरम गोल्ड की शाखा को बदमाशों ने दिन दहाड़े लूट लिया। बेखौफ बदमाशों ने बृहस्पतिवार को इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम दिया। अपुष्ट सूत्रों की मानें तो करीब 30 किलोग्राम सोना व बड़ी मात्रा में नकदी की लूट हुई है। वारदात के दौरान बदमाशों ने गार्ड सहित दो लोगों को चाकू मारकर घायल कर दिया। सात से आठ की संख्या में बदमाश खुद को ग्राहक बता अंदर आए थे। 
Photos: Spray on CCTV Manappuram Gold that took away 30 kg of gold
loot - फोटो : अमर उजाला
घुसते ही बदमाशों ने हथियार के बल पर बैंक स्टाफ और मौजूद ग्राहकों को बंधक बना लिया। घटना के बाद बदमाश फरार हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बदमाश तीन काले बैगों में लूट का सामान भर कर पैदल ही वहां से निकले हैं।
Photos: Spray on CCTV Manappuram Gold that took away 30 kg of gold
loot - फोटो : अमर उजाला

डीसीपी वेस्ट सुमित कुमार ने बताया कि इस मामले की जांच की जा रही है। अपराधियों को पकड़ने के लिए पुलिस व अपराध शाखा की टीमें गठित की गई हैं। दावा किया जा रहा है कि बहुत जल्द सभी बदमाश पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Photos: Spray on CCTV Manappuram Gold that took away 30 kg of gold
loot - फोटो : अमर उजाला

दिन दहाड़े लूट की वारदात से शहर में सनसनी का माहौल है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस आयुक्त संदीप खिरवार भी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी करा जांच अभियान तेज कर दिया है। मगर बदमाशों का खबर लिखे जाने तक कोई सुराग नहीं लग पाया था।  बता दें कि मणप्पुरम की इसी शाखा में पहले भी लूट की वारदात हो चुकी है। बृहस्पतिवार को शाखा में रोजाना की तरह से काम काज हो रहा था। गेट पर सिक्योरिटी गार्ड भी मौजूद था। तभी सात से आठ की संख्या में बदमाश वहां पहुंचे। 

विज्ञापन
Photos: Spray on CCTV Manappuram Gold that took away 30 kg of gold
loot - फोटो : अमर उजाला

दाखिल होते ही सभी ने शाखा के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे छिड़क दिया। जिससे वारदात को सीसीटीवी कैमरा रिकार्ड नहीं कर सके। सभी बदमाश हथियारों से लैस थे। बदमाशों ने सुरक्षा गार्ड मुकेश कुमार पर चाकू से हमला कर उसे घायल कर दिया। एक अन्य बंदूरधारी गार्ड की बंदूक को बदमाशों ने तोड़ दिया और उसके कारतूस भी भी छीन लिए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed