फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

छात्रनेता के पैर छुए फिर गोलियों से भूना, सीसीटीवी में कैद हुए हत्यारे

Fri, 10 Feb 2017 11:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर
ब्यूरो/ अमर उजाला, गोरखपुर Updated Fri, 10 Feb 2017 11:34 AM IST
विज्ञापन
student leader killed in UP gorakhpur
murder

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में छात्र नेता की हत्या से सनसनी फैल गई है। छात्र नेता का नाम सौरभ पाण्डेय है और उसे गोलियों से भून कर मौत के घाट उतारा गया है। ये पूरी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर ली गई है। 



रविवार की रात साढ़े दस बजे के करीब आरपीएम स्कूल के सामने बाइक सवार चार बदमाशों ने जलनिगम कर्मी यमुना पांडेय के बेटे छात्रनेता सौरभ पांडेय की गोली मारकर हत्या कर दी थी। सोमवार को मृतक के भाई नीरज पांडेय ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सौरभ के साथ ही वह और भाई गौरव टहल रहे थे।

student leader killed in UP gorakhpur

पहले पैर छुए फिर शुरू कर दी ताबड़तोड़ फायरिंग
इसी दौरान विक्की यादव, वैभव सिंह, सुनील यादव व एक अन्य शख्स आए। हम लोग पीछे थे तभी विक्की ने पैर छुआ और गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस बयान की जांच कर रही थी। इसी बीच सोमवार को सीसीटीवी कैमरे में हत्यारों की तस्वीर भी सामने आ गई। पुलिस ने भाई की तहरीर पर वैभव, विक्की, संजय यादव समेत चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।

student leader killed in UP gorakhpur

हत्यारे के साथ ही जेल जा चुका है सौरभ
सौरभ की हत्या का इल्जाम जिस विक्की यादव पर लगा है वह उसका पुराना दोस्त है। यही नहीं दोनों साथ ही 2014 और 2015 में हत्या की कोशिश, लूट, बलवा जैसे मामलों में साथ ही जेल भी जा चुके हैं। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि आखिर वह कौन सी वजह है कि जिगरी दोस्त एक दूसरे के जानी दुश्मन हो गए। सोमवार को सौरभ का पोस्टमार्टम हुआ। उसके सीने और नाभी में गोली लगी थी। सीने में लगी गोली ही मौत की वजह बनी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
student leader killed in UP gorakhpur

सौरभ पर दर्ज थे संगीन धाराओं में मुकदमे
मृतक सौरभ पांडेय पर कई संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। 2014 में लूट, 2015 में लूट और हत्या की कोशिश, 2016 में बलवा, मारपीट, जनवरी 2017 में पुलिस ने गुंडा एक्ट की कार्रवाई की थी।

विज्ञापन
student leader killed in UP gorakhpur

इसके साथ ही चुनाव को देखते हुए विक्की, संजय यादव व मृतक सौरभ को शांतिभंग में पाबंद करने की भी कार्रवाई की गई थी। मृतक के भाई की तहरीर पर तीन नामजद समेत चार लोगों पर मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed