गांव घासेड़ा में एक नाबालिग लड़की के शव को दफनाने के 24 घंटे बाद शनिवार सुबह कब्र से निकाला गया। लड़की के परिजनों ने इसे आत्महत्या मानकर दफना दिया था। बाद में उन्होंने गांव के मौजूदा सरपंच व उसके भतीजों पर लड़की का अपहरण कर सामूहिक बलात्कार करने और सुबूत मिटाने के लिए जान से मारने का आरोप लगाया। इसलिए भारी पुलिस बल की मौजूदगी में शव कब्र से निकाला गया। परिजनों ने पुलिस अधीक्षक को आवेदन देकर शव को कब्र से निकालकर पोस्टमार्टम कराने की अपील की। जिला प्रशासन व पुलिस की निगरानी में निकाले गए इस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
गैंगरेप के बाद खूंटी से लटका दी नाबालिग की लाश, सरपंच ने गैंगरेप कर मिटाए सबूत
ब्यूरो/अमर उजाला, गुड़गांव
Updated Sun, 24 Apr 2016 10:45 AM IST
सार
- पहले हादसा समझकर दफनाया, बाद में अपहरण, बलात्कार व हत्या का आरोप लगाया
- गांव के मौजूदा सरपंच व उसके भतीजों पर लगाया आरोप
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन