{"_id":"5719ceaf4f1c1b05048b506c","slug":"congress-leader-murder-ashok-kaka-murder-rohtak-murder-haryana-murder-crime","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कांग्रेस नेता एवं पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के करीबी अशोक काका की कुछ दिन पहले ही सिक्योरिटी हटी थी। आज उनकी हत्या कर दी गई।
पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी
2 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
अशोक काका की शुक्रवार सुबह रोहतक में सैर करते समय पार्क में गोली मारकर हत्या कर दी गई। तीन हमलावरों ने उन्हें तीन गोलियां मारी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद तीनों हमलावर पैदल ही हथियार हाथ में लहराते हुए भाग निकले। रोहतक पुलिस जांच में जुटी हुई है। फिलहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। अशोक काका रोहतक कांग्रेस के जिला प्रमुख रह चुके हैं।
पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी
3 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
जिस समय काका को पार्क में गोली मारी गई तब आसपास भी काफी संख्या में लोग मौजूद थे। लेकिन कोई भी न तो उन्हें बचाने और न ही हमलावरों को पकड़ने के लिए आगे आया। सूचना के बाद रोहतक पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि ज्यादातर लोगों ने घटना के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी होने से इंकार ही किया। लेकिन एक चश्मदीद महिला सामने आई। उसने भी हमलावरों को गोली मारते तो नहीं देखा, लेकिन भागते हुए जरूर देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी
4 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
कांग्रेस नेता अशोक काका को पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा का नजदीकी माना जाता है। 4 साल पहले भी काका को जान से मारने से धमकी मिल चुकी थी। तत्कालीन कांग्रेस सरकार ने उन्हें सिक्योरिटी मुहैया करवा दी थी, जोकि भाजपा सरकार ने कुछ समय पहले हटा ली थी। काका हरियाणा राज्य सहकारी आपूर्ति एवं विपणन संघ लिमिटेड (हैफेड) के पूर्व चेयरमैन भी थे।
विज्ञापन
पूर्व सीएम के करीबी थे कांग्रेस नेता, सिक्योरिटी हटी, घटना घटी
5 of 5
कांग्रेस नेता अशोक काका की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
रोहतक पीजीआई में मार्चेरी के बाहर बातचीत में एसएसपी शशांक आनंद ने कहा कि शुरुआती जांच ये बताती है कि वारदात के पीछे कोई पारिवारिक विवाद लगता है। वारदात के हर पहलु की बड़ी बारीकी से जांच की जाएगी। जल्द ही काका के हत्यारों को बेनकाब कर दिया जाएगा।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।