फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रेप के मामले में फंसाकर ऐंठता था रुपये, ऐसे हुआ पर्दाफाश

Fri, 22 Sep 2017 09:42 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना
ब्यूरो/अमर उजाला, पुन्हाना Updated Fri, 22 Sep 2017 09:42 AM IST
विज्ञापन
man arrested for trapping people in rape case and taking money from them
100 नंबर पर कॉल

लोगों को ठगने के लिए बदमाश प्रवृत्ति के लोग नए-नए तरीके इजाद कर रहे हैं। नकली सोने को असली बताकर ठगने के कई मामले सामने आने के बाद ओएलएक्स पर फर्जी वाहनों के नंबर डालकर दूसरे प्रदेशों से मेवात बुलाकर लूटने का गोरखधंधा चल पड़ा। लेकिन पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो लोगों को लूटने के लिए लड़कियों का सहारा लेता था। गिरोह में शामिल महिला सहित तीन लोग फरार है, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी है। इस मामले में रोहतक निवासी एक चिकित्साकर्मी की शिकायत पर चार लोगों  के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

man arrested for trapping people in rape case and taking money from them
threat call

पुन्हाना शहर चौकी के जांच अधिकारी राकेश कुमार ने बताया कि रोहतक निवासी सुनील मेवात के मांडीखेड़ा स्थित अल-आफिया अस्पताल में स्वाथ्य कर्मचारी नियुक्त है। कुछ दिन पहले उसके पास एक महिला का फोन आया की सर आप की बहुत मेहरबानी हुई जो आप ने हमारे रिश्तेदार का अच्छे से इलाज करने में सहयोग किया। फोन करने वाली महिला ने कहा कि साहब आप मेरे चाचा के समान है। परिवार वाले आपकी मेहनत का धन्यवाद करना चाहते हैं। वह पुन्हाना की रहने वाली है। आप किसी दिन घर आ जाएं तो आपकी मेहरबानी होगी।

man arrested for trapping people in rape case and taking money from them
money - फोटो : money

सुनील महिला के झांसे में आ गया और 19 सितंबर को पुन्हाना बस अड्डे पर पहुंच गया। वहां उसने महिला को फोन किया तो महिला ने कहा कि वह कार लेकर अपने भाइयों को भेज रही है। कुछ देर बाद कार में तीन युवक आए और सुनील को अपने साथ ले गए। आरोपी सुनील को अज्ञात स्थान पर ले गए, जहां पर पहले से ही एक महिला और एक लड़की बेैैठी हुई थी। कुछ देर बाद आरोपियों ने लड़की के ऊपर सुनील को डाल दिया और उसके जबरजस्ती अश्लील फोटो खींच लिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
man arrested for trapping people in rape case and taking money from them
demo pic

बदमाशों और लड़की ने सुनील पर दबाव बनाया कि या तो पांच लाख रुपये दे नहीं तो तुम्हें रेप के झूठे केस में फंसाकर पुलिस के हवाले करेंगे या फिर जान से मार देंगे। आरोपियों की धमकी सुनकर सुनील घबरा गया और उसने 5 लाख रुपये लाने के लिए घर वालों को फोन किया। सुनील के परिवार वाले रुपये लेकर पहुंचे, लेकिन आरोपियों को देने की बजाए पुन्हाना की सिटी चौकी जाकर पुलिस को हालात से अवगत करवाया।

विज्ञापन
man arrested for trapping people in rape case and taking money from them
money

​शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने एक टीम गठित की और बदमाशों के बताए गए स्थान पर पहुंची। यहां बदमाश सुनील के साथ रुपये आने का इंतजार कर रहे थे। पुलिस की भनक लगते ही दो आरोपी फरार हो गए, लेकिन निसार पुत्र अब्बास निवासी पैमाखेडा को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने महिला सहित चार लोगों के खिलाफ अपहरण करने, फिरौती मांगने का षड्यंत्र रचने का मामला दर्ज कर लिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed