{"_id":"5afdae5e4f1c1b195e8b530a","slug":"wife-lover-killed-her-husband-for-stop-to-meet-in-delhi-ncr","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाला हुआ गिरफ्तार तो खुला ऐसा राज, सदमे में मृतक का परिवार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाला हुआ गिरफ्तार तो खुला ऐसा राज, सदमे में मृतक का परिवार
Fri, 18 May 2018 11:45 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Fri, 18 May 2018 11:45 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
जहांगीरपुरी में सब्जी विक्रेता की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने बदायूं से गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी के बाद एक ऐसा राज खुलकर सामने आया है जिसने मृतक के परिवार को झकझोर कर रख दिया है।
2 of 5
jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने खुलासा किया है कि मृतक की पत्नी के साथ उसके अवैध संबंध थे और इस बात को लेकर विवाद चल रहा था। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि हत्या में मृतक की पत्नी शामिल है या नहीं।
3 of 5
jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस के अनुसार, 11 मई को जहांगीरपुरी में रहने वाले उमेश साहू की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई थी। उमेश मूलरूप से एटा का निवासी था। वारदात के समय उमेश की पत्नी बच्चों के साथ मायके गई हुई थी। छानबीन में पता चला कि वारदात के बाद से उमेश का किरायेदार अनमोल गायब है। अनमोल भी एटा का रहने वाला था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
जांच में पता चला कि उमेश का अनमोल के साथ कुछ दिन पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। पुलिस को सूचना मिली कि अनमोल बदायूं में अपने किसी दोस्त से मिलने आ रहा है। पुलिस ने वहां छापेमारी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
5 of 5
jahangirpuri murder
- फोटो : अमर उजाला
आरोपी ने बताया कि उमेश की पत्नी से उसके संबंध थे। इस बात की जानकारी होने के बाद उमेश ने उसे धमकी दी थी और पत्नी से मिलने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उसने उमेश की हत्या की साजिश रची। आरोपी ने बताया कि वारदात में इस्तेमाल छुरा और खून से सने कपड़े को उसने बैग समेत कासगंज से साढ़े सात किलोमीटर दूर हजारा नहर में फेंका था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।