एक माह पहले गला घोंटकर रामगंगा नदी में फेंक कर युवती की हत्या के मामले का दिल्ली पुलिस ने खुलासा कर दिया है। लेकिन इस मर्डर ने हाईवे पर पुलिस की गश्त को लेकर एक बार फिर से सवाल खडे़ कर दिए हैं।
2 of 8
aisha murder case
- फोटो : अमर उजाला
युवती की पहचान दिल्ली में रहने वाली आयशा (22)के रूप में कर प्रेमी सहित दो लोगों को हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया है। इन दोनों ने वारदात को दिल्ली के मधु विहार स्थित एक होटल में अंजाम दिया था, इसके बाद शव को कार में लाकर मुरादाबाद में फेंक दिया था। 23 अप्रैल को कटघर में रामगंगा पुल के नीचे एक युवती का शव पड़ा मिला था, जिसकी पहचान नहीं हो सकी थी।
3 of 8
aisha murder case
- फोटो : अमर उजाला
उसके हाथ पर आयशा लिखा था, जिसके आधार पर कटघर पुलिस उसकी पहचान में जुटी थी। मुरादाबाद सहित आसपास के जिलों के लोगों को युवती के शव के फोटो दिखाकर पहचान की अपील की गई थी लेकिन कामयाबी नहीं मिल पाई थी। पुलिस ने अंदेशा जताया था कि शव दूसरे राज्य की युवती का हो सकता है। इंस्पेक्टर कटघर संजय गर्ग ने बताया कि दिल्ली के जीटीबी नगर थाने से दो पुलिसकर्मी बृहस्पतिवार को मुरादाबाद पहुंचे।
उन्होंने बताया कि दिल्ली के शाहदरा स्थित दिलशाद कालोनी में रहने वाली छात्रा आयशा अप्रैल माह से लापता है। मूल रुप से उड़ीसा की रहने वाली आयशा के पिता आलेख शाहू ने दिल्ली के न्यू उस्मानपुर में रहने वाले संजय के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। आयशा को अगवा करने का आरोप है। संजय को हिरासत में लिया गया तो उसने बताया कि आयशा उसकी प्रेमिका थी। कहासुनी होने पर उसने आयशा की हत्या कर दी है।
5 of 8
good work by delhi police
वारदात को दिल्ली के शाहदरा स्थित विश्वास नगर निवासी दोस्त वरुण के साथ मिलकर मधु विहार के होटल में अंजाम दिया है। वह शव को कार में डालकर अपने साथी की मदद से मुरादाबाद लाए और रामगंगा नदी में फेंक दिया था। पुलिस ने रामगंगा नदी में मिले युवती के शव के फोटो दिल्ली पुलिस को दिखाए तो उन्होंने शव की पहचान दिल्ली से लापता आयशा के रूप में की है। संजय और वरुण को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार किया है।