फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

दिल्ली के ये युवा अनोखे अंदाज में करते हैं झपटमारी, वारदात में एक ओला चालक भी करता है मदद

Sun, 12 Feb 2017 07:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली।
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली। Updated Sun, 12 Feb 2017 07:19 PM IST
विज्ञापन
Eight are in the unique style of Delhi Jptmari, crime does help a driver Ola
झपटमारी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

आदर्श नगर थाना पुलिस ने उत्तर पश्चिम जिला में हाई स्पीड बाइक से झपटमारी करने वाले दो गैंग के आठ बदमाशों को पकड़ा है। पकड़े गए बदमाशों में से दो नाबालिग हैं। एक ओला कैब का चालक भी है जो नशे का आदी है और इनकी मदद करता है। पुलिस ने इनके कब्जे से दो हाई स्पीड बाइक, तीन स्कूटी और आठ मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पुलिस ने इनकी गिरफ्तारी से एक दर्जन मामले सुलझाने का दावा किया है। 

Eight are in the unique style of Delhi Jptmari, crime does help a driver Ola
झपटमारी के आरोप में पकड़े गए आरोपी। - फोटो : अमर उजाला

जिला पुलिस उपायुक्त मिलिंद डूंबरे ने बताया कि बदमाशों की पहचान नरेला निवासी आस मोहम्मद (26), जाकिर हुसैन (22), जहांगीरपुरी निवासी रवि (21), शुभम (19), चिंटू (19) और पवन (20) के रूप में हुई है। 9 फरवरी को आदर्श नगर इलाके में बाइक सवार दो बदमाश एक युवक से मोबाइल फोन छीनकर भागने लगे। उस दौरान वहां बाइक पर गश्त कर रहे सिपाही सोमवीर ने पीछा कर दोनों बदमाशों को दबोच लिया।

Eight are in the unique style of Delhi Jptmari, crime does help a driver Ola
पकड़ा गया मोबाइल। - फोटो : अमर उजाला

उनकी पहचान आस मोहम्मद और जाकिर हुसैन के रूप में हुई। आस मोहम्मद फिलहाल पैरोल पर जेल से बाहर है। निचली अदालत उसे पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पर एक युवक की हत्या के मामले में सजा सुना चुकी है। इसके बाद थाना प्रभारी अनिल मल्लिक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सीसीटीवी कैमरे के फुटेज के जरिये जिले के कई इलाकों में हाई स्पीड बाइक से झपटमारी करने वाले बदमाशों की पहचान कर उनकी धरपकड़ शुरू की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Eight are in the unique style of Delhi Jptmari, crime does help a driver Ola
बरामद हुईं स्कूटी और हाईस्पीड बाइक। - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने मॉडल टाउन से चोरी हुई एक हाईस्पीड बाइक की फुटेज देखकर रवि और उसके नाबालिग सहयोगी को दबोच लिया। पुलिस ने उनके कब्जे से हाईस्पीड बाइक बरामद कर ली। वहीं सिपाही विकास और नवीन ने एक सूचना पर अन्य बदमाशों को दबोच लिया। 
विज्ञापन
Eight are in the unique style of Delhi Jptmari, crime does help a driver Ola
ola cab, snacher gang - फोटो : अमर उजाला
पुलिस ने बताया कि जाकिर ओला कैब चलाता है और नशे का आदी है। वहीं रवि टेंट वाले के यहां काम करता है। जबकि शुभम पेशे से फल विक्रेता, चिंटू इलेक्ट्रिशियन और पवन जागरण पार्टी में काम करता है।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed