सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के छलेरा गांव में एक बुजुर्ग दंपति के सिर पर चोट मारकर हत्या कर दी। घटना शुक्रवार की है और पता शनिवार को चला। घटना की सूचना मिलने पर सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना करने आईजी आनंद कुमार भी पहुंचे। दंपति की बेटी की ओर से अज्ञात हत्यारे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। पुलिस हत्या के पीछे संपत्ति को मान रही है हालांकि अभी कोई साक्ष्य पुलिस के हाथ नहीं लगा है। मगर हत्या का संदेह किसी परिचित पर है और मोबाइल आदि से जांच पड़ताल की जा रही है।
घर से आ रही थी बदबू, जब खुला दरवाजा तो देखने वालों की फटी रही गईं आंखें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकारी के मुताबिक सेक्टर-39 कोतवाली क्षेत्र के छलेरा गांव निवासी भूले चौहान(72) अपनी पत्नी रानी चौहान (55) के साथ रहते थे। उनकी यह दूसरी शादी थी। पहली पत्नी सुक्खो देवी ने ही वारिश की चाह में अपने पति की दूसरी शादी रानी से कराई थी। चूंकि सुक्खो और भूले को केवल एक बेटी थी और वह शाहपुर गोवर्धनपुर गांव में अपने पति के साथ रहती हैं। दूसरी शादी के बाद भूले को एक बेटा गौरव हुआ था मगर उसकी बीमारी से मौत हो गई थी।
उसके बाद से भूले और रानी अपने घर पर ही समय बिता रहे थे। इनके बाद करोड़ों रुपये की संपत्ति है और हर माह लाखों रुपये किराया आता है। पुलिस ने बताया कि दंपति अपने घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते थे और फर्स्ट फ्लोर पर रसोई बना रखी थी। शुक्रवार सुबह 11 बजे तक पड़ोसियों ने भूले और रानी को घूमते हुए देखा था, मगर इसके बाद वह घर से बाहर नहीं आए। शनिवार को जब वह तय समय पर मंदिर की आरती में शामिल नहीं हुए तो पंडित राम और भूले के भाई का पोता सचिन दोनों उनके घर आए तो वहां पहुंचने पर बदबू आ रही थी।
उन्होंने कमरे के बाहर दरवाजे पर ताला लगा देखा तो उन्हें कुछ संदेह हुआ। कमरे में झांककर देखा तो दोनों के शव पडे़ थे। सचिन और राम ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों के शवों की जांच पड़ताल की तो देखा कि दंपति के सिर में गंभीर चोट है। जिससे उनकी हत्या हुई है। साथ ही गला दबाने का भी प्रयास हुआ है। दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कुछ सवाल जिनके पुलिस को तलाशने हैं जवाब: भूले चौहान के घर में एक कुत्ता था जो किसी भी बाहरी व्यक्ति को प्रवेश नहीं करने देता था। वह कई लोगों को काट भी चुका था। यदि शनिवार को कुत्ता भौंका नहीं तो कोई परिचित ही व्यक्ति घर में आया था। आखिर वह कौन था।