फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: दाल में तड़के को लेकर पत्नी-पति में हुई बहस के बाद दोनों ने लगाई फांसी

Thu, 03 Nov 2016 04:23 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़
ब्यूरो/अमर उजाला, बल्लभगढ़ Updated Thu, 03 Nov 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
couple suicide in faridabad over dal fry
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

दाल में तड़का लगाने को लेकर हुए झगड़े में एक दंपति ने मंगलवार रात फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामला सेक्टर 4 आर के नजदीक पटेल नगर का है। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच-पड़ताल के बाद दोनों शवों को फंदे से उतारकर बीके सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। मूलरूप से बिहार के रहने वाले दंपति का नौ साल का एक बेटा और दो महीने की बेटी है।

couple suicide in faridabad over dal fry
suicide - फोटो : अमर उजाला

पटेल नगर में रहने वाले बंटी ने सेक्टर 7 थाना पुलिस को बताया कि उसकी बहन चंदा की शादी करीब 10 साल पहले हुई थी। पहले पति से एक बच्चा होने के बाद उसकी अनबन हो गई। जिस पर चंदा उनके पास ही रहने लगी।

couple suicide in faridabad over dal fry
suicide - फोटो : अमर उजाला

चंदा नजदीक एक कंपनी में काम करती थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात राजीव रंजन नामक युवक से हो गई। राजीव रंजन भी इसी कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले चंदा ने परिवारजनों की सहमति से राजीव रंजन के साथ शादी कर ली। शादी करने के बाद दोनों पटेल नगर मकान में रहने लगे। दो माह पहले चंदा ने एक बेटी को जन्म दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
couple suicide in faridabad over dal fry
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

बेटी को जन्म देने के बाद वह भी दोबारा कंपनी जाने लगी। मंगलवार को पति-पत्नी शाम को ड्यूटी से लौटकर घर आए। चंदा घर आकर खाना बनाने लगी। जब वह दाल में तड़का लगाने लगी, तो राजीव रंजन ने उसे तड़का लगाने से रोका।

विज्ञापन
couple suicide in faridabad over dal fry
दाल में तड़का लगाने को लेकर दंप‌त‌ि ने लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला

जिस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इस विवाद के बाद दोनों पति-पत्नी अलग-अलग कमरों में जाकर सो गए। बुधवार सुबह करीब साढ़े 8 बजे उनका बेटा अभिषेक उठा तो उसने अपनी मां को कमरे में पंखे के हुक से फांसी पर लटका पाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed