फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

शादी के कई सालों बाद इस दंपत्ति ने कबूला बचपन के यौन शोषण का सच, अब सामने लाएंगे औरों का दर्द

Sun, 09 Jul 2017 09:32 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sun, 09 Jul 2017 09:32 AM IST
विज्ञापन
couple sexually abused in childhood decided to fight against this evil

पति-पत्नी का रिश्ता एक दूसरे का साथ निभाने और सुख-दुख बांटने का होता है लेकिन, राजीव और इंसिया ने अपने बचपन जो यादें साझा कीं उसके बारे में सुन कर किसी की रूह कांप जाएगी। असल में इनके संग हुए खौफनाक हादसे ने ही दोनों को एक-दूसरे के करीब ला दिया जिसके बाद इन्होंने अपने बचपन में हुए अन्याय के खिलाफ एक दूसरे की आवाज बनने का फैसला किया। (स्टोरी व फोटो साभार: मेल टूडे)

मेरे परिवार के ही एक सदस्य ने मेरा यौन शोषण किया

couple sexually abused in childhood decided to fight against this evil

इंसिया बताती हैं, 'जब मैं 10 वर्ष की थी तब मेरे परिवार के ही एक सदस्य ने मेरा यौन शोषण किया। मैं ये दर्द किसी से साझा न कर सकी, इस दर्द के साथ ही मैं बड़ी हुई। लेकिन जब मेरी दोस्ती मेरे पति से हुई तो मालूम चला कि उनके साथ भी बचपन में ऐसा ही हादसा हुआ है।'

सभी मर्द बुरे होते हैं, लेकिन मैं गलत थी

couple sexually abused in childhood decided to fight against this evil
Molested

इंसिया बताती हैं, 'बचपन में हुए शोषण की वजह से मुझे लगता था कि सभी मर्द बुरे होते हैं, लेकिन मैं गलत थी। सभी मर्द अपराधी नहीं होते हैं। अजीब बात ये है कि भारत सरकार के पास ऐसे अपराध के रिकॉर्ड के नाम पर सिर्फ नाम मात्र का डाटा है। सरकार ने आखिरी बार 2007 में इसका सर्वे किया था। असल में लड़कों के साथ होने वाले यौन शोषण के मामलों पर सरकार का नजरिया बेहद लापरवाही भरा है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में ऑनलाइन याचिका दायर की

couple sexually abused in childhood decided to fight against this evil

 इस दंपत्ति ने अपने अनुभवों और सरकारी उदासीनता को देखते हुए इसके खिलाफ आवाज उठाने की सोची और मेनका गांधी की देखरेख में आने वाले महिला एवं बाल विकास मंत्रालय में ऑनलाइन याचिका दायर की। 

विज्ञापन

शोषण करने वाला कोई अनजान नहीं बल्कि अपना ही कोई होता है

couple sexually abused in childhood decided to fight against this evil

इन दोनों ने अपने-अपने बचपन में यौन शोषण झेला है। इससे भी ज्यादा दुखदायक ये है कि भारत में हर रोज कई बच्चे ऐसे अपराध का शिकार होते हैं जहां शोषण करने वाला कोई अनजान नहीं बल्कि अपना ही कोई होता है। इस तेज रफ्तार जिंदगी में ऐसी हजारों आवाजें खो जाती हैं, लेकिन इस दंपत्ति ने एक-दूसरे की आवाज व हौसला बनकर आगे  आने का फैसला किया ताकि बचपन में इन्होंने जो कुछ सहा है, वह किसी और को न सहना पड़े। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed