फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री का पर्दाफाश, ऐसे चलता था धंधा और बदलती थी जगह

Tue, 04 Oct 2016 04:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 04 Oct 2016 04:39 PM IST
विज्ञापन
Busted a factory making counterfeit coins, two brothers were conundrum
सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

बाहरी दिल्ली की वाहन चोरी निरोधक शाखा ने बवाना औद्योगिक क्षेत्र में 5 और 10 रुपये के नकली सिक्के बनाने की फैक्ट्री का पर्दाफाश किया है। फैक्ट्री से सिक्के की सप्लाई करने वाले एक युवक की गिरफ्तारी के बाद इसका खुलासा हुआ। हालांकि फैक्ट्री में दबिश होने से पहले ही सिक्के बनाने के धंधे में लगे तीन आरोपी फरार हो गए। 

Busted a factory making counterfeit coins, two brothers were conundrum
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस को गिरफ्तार आरोपी के पास से 40 हजार रुपये मूल्य के नकली सिक्के मिले हैं। पुलिस ने फैक्ट्री सील कर दी और गिरफ्तार आरोपी को चार दिन की रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। उपायुक्त एमएन तिवारी ने बताया कि जिले की वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीम शनिवार को रोहिणी सेक्टर-11 और 17 को बांटने वाली रोड पर वाहनों की तलाशी ले रही थी।

Busted a factory making counterfeit coins, two brothers were conundrum
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने शाहबाद डेयरी की ओर से आ रही स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। तलाशी के दौरान डिग्गी में दो प्लास्टिक बैग मिले, जिसमें 20-20 पैकेट में करीब सौ-सौ सिक्के रखे थे। सिक्के पांच और दस रुपये के थे। आरोपी के पास से करीब 40 हजार रुपये मूल्य के सिक्के मिले। पुलिस ने रोहिणी सेक्टर-11 निवासी चालक नरेश कुमार (42) को हिरासत में लेकर सिक्कों के बारे में पूछताछ की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Busted a factory making counterfeit coins, two brothers were conundrum
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

नरेश ने पुलिसकर्मियों को बताया कि वह पंजाब नेशनल बैंक का कर्मचारी है। जब पुलिस ने उसे पहचान पत्र दिखाने के लिए कहा, तो आरोपी पुलिस को बातों में उलझाने लगा। पुलिस ने नरेश को गिरफ्तार कर उससे कड़ाई से पूछताछ की, तब उसने बताया कि बवाना औद्योगिक क्षेत्र में नकली सिक्के बनाने की अवैध फैक्ट्री चल रही है। 

विज्ञापन
Busted a factory making counterfeit coins, two brothers were conundrum
नकली सिक्के बनाने वाली फैक्ट्री पकड़ी - फोटो : अमर उजाला

इसे हरियाणा निवासी दो सगे भाई सोनू और राजू चलाते हैं। राजेश कुमार इस फैक्ट्री का मैनेजर है। इस खुलासे के बाद पुलिस ने फैक्ट्री पर छापा मारा, लेकिन तीनों आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने  फैक्ट्री से सिक्के बनाने वाली मशीन और भारी मात्रा में कच्चा माल बरामद किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed