बसपा के राज्यसभा सांसद एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नरेंद्र कश्यप की पुत्रवधू हिमांशी की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। घटना उनके संजय नगर स्थित आवास पर बुधवार दोपहर करीब 12 बजे हुई। सांसद और उनके परिजनों का कहना है कि हिमांशी ने बाथरूम में पति की लाइसेंसी रिवाल्वर से गोली मारकर आत्महत्या की। उधर हिमांशी के पिता हीरालाल कश्यप ने अपने दामाद और राज्यसभा सदस्य व उनके परिजनों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है।
2 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
हीरालाल कश्यप बसपा शासनकाल में आवास विकास परिषद के उपाध्यक्ष रह चुके हैं। मृतका के चाचा हरीओम कश्यप की तहरीर पर पुलिस ने सांसद को निगरानी में और हिमांशी के डॉक्टर पति सागर कश्यप समेत चार को हिरासत में ले लिया है। हिमांशी की शादी 27 नवंबर 2013 को बसपा सांसद नरेंद्र कश्यप के बड़े बेटे सागर कश्यप से हुई थी। सागर एमबीबीएस डॉक्टर हैं और फिलहाल मेरठ के सुभारती मेडिकल कॉलेज से एमडी कर रहे हैं।
3 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
उनका सवा साल का बेटा है। बुधवार दोपहर करीब 12:15 बजे सांसद और उनके परिजन घायल हिमांशी को लेकर यशोदा अस्पताल पहुंचे। हिमांशी के सिर में गोली लगी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
4 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
सांसद नरेंद्र कश्यप के मुताबिक बुधवार सुबह घर पर वह, पत्नी देवेंद्री, हिमांशी, सवा साल के पोते मौलिक राज, भतीजा पोली उर्फ आशुतोष व दो अन्य रिश्तेदार मोनू और सचिन घर पर थे। हिमांशी के पति सागर कश्यप एमडी की क्लास करने मेरठ गए थे।
5 of 11
बसपा सांसद की बहू हिमांशी की हत्या
- फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
वकील देवर सिद्धार्थ कचहरी स्थित अपने चैंबर पर थे और सिद्धार्थ की पत्नी बैंक में जॉब पर गई थी। हिमांशी ऊपर अपने कमरे में थी। सुबह 11 बजे पोली उर्फ आशुतोष देवेंद्री के लिए खाना लेने ऊपर गया तो हिमांशी नजर नहीं आई।