फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बीवी पर था अवैध संबंधों का शक,  4 साल के बेटे ने यूं बयां की मां की हत्या की दास्तां

Wed, 18 Oct 2017 10:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 18 Oct 2017 10:02 AM IST
विज्ञापन
because of the doubt of extra marital affair of his wife, man killed her
murder

द्वारका इलाके में अवैध संबंध के शक में युवक ने अपनी पत्नी की हत्या की थी। इस बात का खुलासा आरोपी ने पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद किया है। हत्या करने के बाद आरोपी फरार हो गया था। घटनास्थल पर जांच के दौरान आरोपी के चार साल के बेटे ने पुलिस को बताया था कि उसके पिता ने मां को पीटा था। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

because of the doubt of extra marital affair of his wife, man killed her
हत्या - फोटो : File Photo

जिला पुलिस उपायुक्त शिबेश सिंह ने बताया कि रविवार सुबह द्वारका सेक्टर 19 के अंबराही एक्सटेंशन में एक महिला का शव मिलने की जानकारी मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को मकान की पहली मंजिल पर 26 वर्षीय अम्रिका देवी का शव मिला।

because of the doubt of extra marital affair of his wife, man killed her
crime scene

जांच में पता चला कि महिला का पति शिवबालक शाह है। जो घटना के बाद से फरार है। चार साल के बेटे ने बताया कि पिता ने उसकी मां को मारा है। आस-पास में पूछताछ की गई तो पता चला कि रात में दंपति के बीच झगड़ा हुआ था। एसीपी राजेंद्र सिंह के नेतृत्व में पुलिस की छह टीम गठित कर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस की एक टीम आरोपी की तलाश में बिहार के समस्तीपुर स्थित उसके पैतृक गांव के लिए रवाना हुई। वहीं तीन टीम ने दिल्ली के रेलवे स्टेशनों पर निगरानी रखनी शुरु की।

विज्ञापन
विज्ञापन
because of the doubt of extra marital affair of his wife, man killed her
प्रेमी

16 अक्तूबर  की शाम एसआई विवेक को सूचना मिली कि शिव बालक को अंबराही गांव में देखा गया है। इस सूचना पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पत्नी के जीजा से अवैध संबंध थे।

विज्ञापन
because of the doubt of extra marital affair of his wife, man killed her
मर्डर - फोटो : SOCIAL MEDIA

इस बात की जानकारी मिलने के बाद वह परिवार को लेकर दिल्ली आ गया। यहां आने के बाद भी उसकी पत्नी के हाव भाव में कोई अंतर नहीं आया। घटना वाली रात पड़ोसी को अपने घर देखा। इस बात पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। मारपीट के दौरान उसने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed