फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एक्सिस बैंक से 60 करोड़ रुपये बरामद, 20 फर्जी अकाउंट बना जमा किए गए पैसे

Thu, 15 Dec 2016 01:50 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नोएडा Updated Thu, 15 Dec 2016 01:50 PM IST
सार

आयकर विभाग की रेड में नोएडा के एक्सिस बैंक में लगभग 60 करोड़ रुपये काले धन को सफेद बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

विज्ञापन
Axis bank in Noida sec 51 where IT raids & found accounts of 20 fake companies with over Rs 60 Cr
- फोटो : ANI

आयकर विभाग की रेड में नोएडा के एक्सिस बैंक में लगभग 60 करोड़ रुपये काले धन को सफेद बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है। बैंक में 20 फर्जी खाते बना कर पैसों को जमा करने की कोशिश का खुलासा हुआ है।

Axis bank in Noida sec 51 where IT raids & found accounts of 20 fake companies with over Rs 60 Cr
- फोटो : ANI

सूत्रों की मानें तो बैंक में ये खाते कम आय वाले और मजदूरों के नाम पर खोले गए थे। मामले का खुलासा आयकर विभाग की उस जांच में हुआ है जिसमें 600 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद की पड़ताल हो रही थी।

Axis bank in Noida sec 51 where IT raids & found accounts of 20 fake companies with over Rs 60 Cr
- फोटो : ANI

असल में आठ नवंबर की नोटबंदी की घोषणा के बाद नोएडा में 600 करोड़ रुपये के गहनों की खरीद-फरोख्त हुई थी। ये पूरी बिक्री एक ही सर्राफा व्यापारी ने की थी और सभी पैसों को ए‌क्सिस बैंक की इसी शाखा के खातों में जमा किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Axis bank in Noida sec 51 where IT raids & found accounts of 20 fake companies with over Rs 60 Cr
- फोटो : ANI

इस व्यापारी के खातों की जांच के दौरान ये बात सामने आई कि ये खाता नोएडा के एक्सिस बैंक की एक शाखा में है और वहीं पर इस गोरखधंधे को अंजाम दिया गया था।

विज्ञापन
Axis bank in Noida sec 51 where IT raids & found accounts of 20 fake companies with over Rs 60 Cr
- फोटो : ANI

आयकर विभाग ने बृहस्पतिवार दोपहर 12.30 बजे के करीब एक्सिस बैंक की इस शाखा पर छापा मारा। हालांकि इस दौरान बैंक के बाहर बड़ी संख्या में खाताधारकों की भीड़ लगी हुई थी। इस बीच गुड़गांव पुलिस ने दो गाड़ियों से 40 लाख रुपये के नोट बरामद किए हैं। इसमें 24,55,500 के नए नोट भी शामिल हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
आयकर विभाग की रेड में नोएडा के एक्सिस बैंक में लगभग 60 करोड़ रुपये काले धन को सफेद बनाने की साजिश का पर्दाफाश हुआ है।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed