{"_id":"5b2def7e4f1c1bc5628b69e0","slug":"robbery-and-brutal-murder-in-rudrapur","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: घर में घुसे डकैतों ने सरिए से पीटकर की महिला की हत्या, पति और बेटी को किया घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
उत्तराखंड: घर में घुसे डकैतों ने सरिए से पीटकर की महिला की हत्या, पति और बेटी को किया घायल
Sun, 24 Jun 2018 09:15 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Sun, 24 Jun 2018 09:15 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
murder
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
रुद्रपुर में शुक्रवार को देर रात सिडकुल की ईडन मोटर कपंनी के प्रोडक्शन हेड पंकज के घर बदमाशों ने धावा बोलकर कोहराम मचा दिया। घर में घुसे बदमाशों ने सरियों से पीटकर पत्नी अपर्णा की हत्या कर दी। इस दौरान पकंज व डेढ़ साल की बेटी अक्षिता घायल हो गए।
2 of 5
pankaj, murder
गंगापुर रोड स्थित कालोनी में देर रात खिड़की की ग्रिल काटकर बदमाशों ने डकैती को अंजाम दिया। इस दौरान बदमाशों ने पंकज श्रीवास्तव, उनकी पत्नी और डेढ़ साल की बेटी पर सरिया से वार कर दिया। जिसमें पत्नी की मौत हो गई।
3 of 5
robbery
हत्या के बाद बदमाश घर से कीमती सामान व नकदी ले कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुट गई है। सर्वे शवरी कालोनी निवासी पंकज सिडकुल की ईडन मोटर में प्रोडक्शन मैनेजर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
baby
पुलिस के मुताबिक शुक्रवार को देर रात बदमाश रसोईघर की खिड़की का ग्रिल काटकर घर में घुस गए और सोते हुए परिवार पर हमला कर दिया। शनिवार की सुबह जब नौकरानी पहुंची तो उसने रसोईघर की खिड़की खुली देखी और पड़ोसी को इस बात की जानकारी दी। इस पर पड़ोसी ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
5 of 5
sadanand date
- फोटो : amar ujala
मौके पर एसएसपी सदानंद दाते पुलिस फोर्स के साथ पहुंचे। जहां अपर्णा मृत मिली, जबकि पंकज और उनकी पुत्री को गंभीर हालत में मिले। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। एसएसपी ने बताया कि पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। खुलासे के लिए 15 टीम गठित की गई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।