फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

आधी रात से लागू होने वाले GST को लेकर भ्रम की स्थिति, इलेक्ट्रॉनिक आइटमों पर भारी सेल

Sat, 01 Jul 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 01 Jul 2017 09:23 AM IST
विज्ञापन
  Confusion about GST, heavy sales on electronic items
GST

जीएसटी एक जुलाई से लागू होना है लेकिन इसे लेकर हर कोई भ्रम की स्थिति में है। राजधानी में इलेक्ट्रॉनिक की दुकानों पर सेल के चलते भारी भीड रही। वहीं अन्य सामान की बिक्री भी खूब रही। दुकानदार अपना पुराना माल निकलने में लगे रहे। दरअसल जीएसटी के भ्रम के चलते कोई भी दुकानदार जोखिम लेने के लिए तैयार नहीं था।

  Confusion about GST, heavy sales on electronic items
GST
कीर्ति नगर स्थित ववेजा सेल्स के मालिक राजेन्द्र सिंह ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक्स की आइटम पर जीएमटी कम होने की संभावाना को देखते हुए अधिकांश दुकानदार भ्रम की स्थिति में है। उन्होंने कहा हर दुकान पर गर्मियों में स्टाक भरा गया था और जीएसटी के ध्यानार्थ उन्होंने एसी पर 20 से 30 प्रतिशत तो हर ब्रांड के फ्रिज पर तीन से पांच हजार तक की सेल रखी है। उनका कहना था कि किसी भी प्रकार के नुकसान से बचने के लिए वे स्टाक को निकालना चाहते है। अब जिस रेट पर नया सामान आएगा उसी के अनुसार बेच देंगे।
  Confusion about GST, heavy sales on electronic items
GST

राजा गार्डन, टैगोर गार्डन इत्यादि स्थानों में घरों में लगने वाली टाइल्स की दुकानों पर भी सेल रखी गई। दुकानदारों ने टाइल्स का स्टाक निकालने के लिए प्रति पेटी 50 रुपये की सेल लगाई ताकि पुराना स्टाक निकल सके। एक अन्य व्यापारी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि जो माल बिल पर खरीदा गया है वह निकालना जरूरी है क्योंकि उसी पर ज्यादा नुकसान हो सकता है। जेल रोड़ स्थित ममता फर्नीचर के मालिक ने बताया वे पिछले कई दिनों से परेशान है। जीएसटी लगने की खबर से लोग फर्नीचर जरूर खरीद रहे है लेकिन अब आने वाले दिनों में उनका व्यापार प्रभावित होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
  Confusion about GST, heavy sales on electronic items
GST

उधर, बीमा एजेंट जितेन्द्र ने बताया कि वाहनों के बीमा पर भी तीन प्रतिशत की बढ़ोतरी की बात चल रही है। सामान्य कार का बीमा भी 6 से 13 हजार के बीच होगा है और मंहगी कारों पर यह राशि बढ़ जाती है। जिन वाहनों का बीमा जुलाई माह में खत्म हो रहा है हमने अपने उन क्लाईंटों को फायदा देने की बात कर उनका बीमा कर दिया है। 

विज्ञापन
  Confusion about GST, heavy sales on electronic items
GST

लोगों का यह भी कहना है कि हमने बीमा जरूर कर दिया लेकिन कई बार बीमा कंपनियां क्लेम के समय बकाया राशि मांग लेती है यह हमने अपने क्लाईंट को समझा भी दिया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed