छात्रा ने खुदकुशी से पहले पिता के सामने इच्छा व्यक्त की थी कि..
9वीं की छात्रा ने खुदखुशी से पहले पिता से की थी ये डिमांड, रह गई मासूम की अंतिम इच्छा अधूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छात्रा ने खुदकुशी से पहले पिता के सामने इच्छा व्यक्त की थी कि उसे कमानी ऑडिटोरियम में कथक करना है। छात्रा को 29 मार्च को प्रस्तुति देनी थी। छात्रा ने पिता से कहा था कि अगर कमानी ऑडिटोरियम बुक नहीं हुआ तो वह कार्यक्रम नहीं करेगी। छात्रा के पिता के अनुसार उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतनी नजदीक की तिथि के लिए कमानी ऑडिटोरियम बुक हो पाएगा।
बावजूद वह बेटी की इच्छा पूरी करने केलिए उस दिन मंडी हाउस स्थित कमानी ऑडिटोरियम बुक कराने गए थे। किस्मत से उन्हें कमानी ऑडिटोरियम उस तिथि में खाली मिल गया। तीन दिन के लिए कमानी ऑडिटोरियम बुक कर वह बहुत उत्साहित हो बेटी को खुशखबरी देने के लिए घर लौट रहे थे। घर लौटकर उनकी ये खुशी हमेशा के लिए गम में बदल गई।
बेटी की अंतिम इच्छा अधूरी ही रह गई। छात्रा की मां और पिता ने बताया कि बेटी घर में हमेशा हंसती-मुस्कराती रहती थी। उसे देखकर उन्हें कभी अंदाजा भी नहीं हुआ कि उनकी बेटी के हंसते चेहरे के पीछे दिल में इतना गहरा घाव छिपा हुआ है। उन्हें बिल्कुल अंदाजा नहीं था कि उनकी बेटी इतना बड़ा कदम उठाने के लिए घर में अकेले होने का इंतजार कर रही थी। 20 मार्च को उसे ये मौका मिल गया। छात्रा का बड़ा भाई कॉलेज गया था। मां पढ़ाने गई हुई थीं।
छात्रा की मौत मामले में ऑल नोएडा स्कूल पैरेंट्स एसोसिएशन भी परिवार के समर्थन में आ गई है। शुक्रवार को एसोसिएशन के पदाधिकारी यतेंद्र कसाना ने कहा कि वह लोग रविवार को छात्रा के घर जाकर परिजन से मुलाकात करेंगे। छात्रा को इंसाफ दिलाने की लड़ाई में वह परिवार का पूरा सहयोग करेंगे।