फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मातम के शोर के बीच बिलखती मां के मुंह से निकला बस एक ही शब्द, चला गया मेरा सेल्फी किंग

Thu, 27 Apr 2017 11:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, साहिबाबाद Updated Thu, 27 Apr 2017 11:06 AM IST
विज्ञापन
class 8 boy aryan died as cricket ball hits his head in hindon air force station kendriya vidyalaya
aryan death

हिंडन एयरफोर्स स्थित केंद्रीय विद्यालय में क्रिकेट खेलने के दौरान सोमवार को सिर में बॉल लगने से सीआईएसएफ कांस्टेबल के बेटे आठवीं कक्षा के छात्र आर्यन (13) की मौत हो गई। परिजनों ने सिर में पत्थर मारने की आशंका जताते हुए स्कूल प्रबंधन के खिलाफ थाना साहिबाबाद में शिकायत की है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज की मदद से मामले की जांच में जुटी है। बेटे की मौत के बाद परिजन सदमे में हैं।

class 8 boy aryan died as cricket ball hits his head in hindon air force station kendriya vidyalaya
aryan death

दिल्ली के हर्ष विहार निवासी मुकेश सीआईएसएफ की इंदिरापुरम बटालियन में कांस्टेबल के पद पर तैनात हैं। वह यहां पत्नी सर्वेश और बेटे अंकित व आर्यन के साथ रहते हैं। आर्यन हिंडन एयरफोर्स स्टेशन स्थित केंद्रीय विद्यालय में आठवीं कक्षा का छात्र था। स्कूल से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार दोपहर वह स्कूल में लंच टाइम में साथी छात्रों के साथ क्रिकेट खेल रहा था।

class 8 boy aryan died as cricket ball hits his head in hindon air force station kendriya vidyalaya
aryan death

इस दौरान बॉल उसके सिर में लग गई। वह बेहोश होकर गिर पड़ा तो छात्रों ने मामले की सूचना प्रबंधन को दी। प्रबंधन के लोग उसे एयरफोर्स स्टेशन स्थित एयरफोर्स अस्पताल लेकर गए। जहां से उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल रैफर कर दिया गया। वहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नरेंद्र मोहन अस्पताल के आपातकालीन मेडिकल ऑफिसर अखिलेश त्रिपाठी ने बताया कि 11.40 बजे स्कूल टीचर्स बच्चे को बेहोशी की हालत में अस्पताल लाए थे। जानकारी दी गई थी कि उसके सिर में बॉल लगी है। हालांकि उसके सिर पर बाहर से कट नहीं था, अंदरूनी चोटें थीं। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
class 8 boy aryan died as cricket ball hits his head in hindon air force station kendriya vidyalaya
aryan death

एएसपी अनूप सिंह ने बताया कि परिजनों ने स्कूल प्रबंधन के खिलाफ शिकायत दी है। मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। स्कूल बंद होने के चलते प्रबंधन से बात नहीं हो सकी है। उधर, हिंडन एयरबेस के ग्रुप कैप्टन संदीप मेहता ने बताया कि लंच ब्रेक में कुछ बच्चे खेल रहे थे, खेलने के दौरान हेड इंजरी हुई। गंभीर हालत में बच्चे को एयरफोर्स के अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत बिगड़ने पर उसे नरेंद्र मोहन अस्पताल रैफर किया गया। सिविल पुलिस मामले की जांच कर रही है

विज्ञापन
class 8 boy aryan died as cricket ball hits his head in hindon air force station kendriya vidyalaya
aryan death

टीचर्स बोले- बॉल लगी, परिजनों का आरोप मारा पत्थर
घटना के बाद स्कूल की टीचर ने आर्यन की मां सर्वेश को कॉल कर घटना की जानकारी दी। पिता ड्यूटी पर थे। मां और पिता दोनों नरेंद्र मोहन अस्पताल पहुंचे। इस दौरान आर्यन को आईसीयू में ले जाया जा रहा था। कुछ देर बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया। परिजनों ने बताया कि आर्यन के सिर में बॉल लगने जैसा कोई कट नहीं है। उसकी नाक से खून बह रहा था। उन्होंने शक जताया कि बेटे को पत्थर से मारा गया है। आरोप है कि जब वह स्कूल पहुंचे तो छुट्टी हो चुकी थी। जानकारी लेने के लिए उन्होंने स्कूल प्रिंसिपल से बात करने का प्रयास किया तो उन्होंने भी कॉल नहीं उठाया। आरोप है कि स्कूल ने घटना की सीसीटीवी फुटेज भी मिटा दी होगी। हालांकि पुलिस मंगलवार को फुटेज की जांच करेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed