फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

PICS: फ्रेक्चर होने पर साढे़ 5 घंटे स्कूल में कराहता रहा चौथी का छात्र, छुट्टी होने पर ही भेजा घर

Fri, 04 May 2018 09:59 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा Updated Fri, 04 May 2018 09:59 AM IST
विज्ञापन
class 4 boy hand fractured in bharatram global school in greno, not get any medical help for 5 hours
bharat ram global school - फोटो : अमर उजाला

नॉलेज पार्क स्थित भरतराम ग्लोबल स्कूल के चौथी कक्षा के छात्र को में खेल पीरियड में चोट लगने से फ्रेक्चर हो गया। हादसा सुबह करीब 9.30 बजे हुआ। इसके बाद उसे दर्द का स्प्रे लगाकर क्लास रूम में ही लिटा दिया गया। आठ वर्ष का बच्चा दोपहर तीन बजे स्कूल की छुट्टी होने के बाद कराहते हुए घर पहुंचा।

class 4 boy hand fractured in bharatram global school in greno, not get any medical help for 5 hours
bharat ram global school - फोटो : अमर उजाला

बाद में अभिभावक ने उसका ग्रेनो के कैलाश अस्पताल में इलाज कराया। छात्र के पिता ने स्कूल की लापरवाही की शिकायत ट्विटर पर मुख्यमंत्री, बीएसए और नोएडा पुलिस से करने की बात कही है। शहर की एक मल्टीनेशनल ऑटोमोबाइल कंपनी में कार्यरत मनोज शर्मा के दो बच्चे नॉलेज पार्क स्थित भरत राम ग्लोबल स्कूल में पढ़ते हैं।

class 4 boy hand fractured in bharatram global school in greno, not get any medical help for 5 hours
bharat ram global school - फोटो : अमर उजाला

इनमें से बड़ा बेटा जतिन शर्मा (आठ वर्ष) स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ता है। मनोज ने बताया कि बुधवार को स्कूल में जतिन की कक्षा का दूसरा पीरियड 9.30 बजे खेल का होता है। इस दौरान एक जगह फिसलने से गिरकर उसके हाथ में चोट लग गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
class 4 boy hand fractured in bharatram global school in greno, not get any medical help for 5 hours
bharat ram global school - फोटो : अमर उजाला

आरोप लगाया कि उनके बच्चे को फर्स्ट एड बॉक्स से केवल स्प्रे लगाकर उसे क्लासरूम में लिटा दिया गया। बच्चा दर्द से कराहता रहा लेकिन किसी टीचर या प्रबंधन ने अभिभावक को कॉल कर सूचना नहीं दी। उसके हाथ में सूजन आ गई। वह हाथ उठा नहीं पा रहा था। दर्द के कारण वह दोपहर में लंच भी नहीं कर सका। दोपहर बाद छुट्टी होने पर बस से ही वह करीब तीन बजे घर पहुंचा।

विज्ञापन
class 4 boy hand fractured in bharatram global school in greno, not get any medical help for 5 hours
bharat ram global school - फोटो : अमर उजाला

बच्चे को चोट लगने की सूचना पर वह दफ्तर से तुरंत वापस आए और उसे ग्रेटर नोएडा के कैलाश अस्पताल ले गए। जहां एक्सरे में बच्चे के हाथ में फ्रेक्चर होना बताया गया। मनोज ने बताया कि फ्रेक्चर होने पर बच्चे के हाथ पर प्लास्टर कराया गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed