फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तस्वीरों में देखिए बुलंदशहर की घटना की पूरी कहानी, जिसमें गई इंस्पेक्टर सहित दो की जान

Mon, 03 Dec 2018 04:39 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बुलंदशहर Updated Mon, 03 Dec 2018 04:39 PM IST
विज्ञापन
clash between two groups for alleged cow slaughter in bulandshahr 1 inspector and 1 other die photos
communal tension in bualndshahr - फोटो : अमर उजाला

बुलंदशहर के स्याना कोतवाली क्षेत्र में गोवंश के अवशेष मिलने पर कई हिंदू संगठन के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। लोगों ने बुलंदशहर स्याना रोड जामकर पुलिस पर पथराव भी किया। इस दौरान पुलिस इंस्पेक्टर की मौत भी हो गई है। इंस्पेक्टर के हमराह सिपाही को भी गोली लगी है।

clash between two groups for alleged cow slaughter in bulandshahr 1 inspector and 1 other die photos
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

उसकी भी हालत गंभीर बताई जा रही है। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी के पास खड़ी गाड़ियों को भी आग लगा दी। इस घटना में कथित रूप से पुलिस की गोली से घायल युवक सुमित आनंद को अस्पताल लाया गया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी।

clash between two groups for alleged cow slaughter in bulandshahr 1 inspector and 1 other die photos
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

स्याना कोतवाली क्षेत्र में चिगरवाठी चौकी के महाव में गोक़शी को घटना को लेकर सुबह से हिंदू संगठनों और ग्रामीणों में रोष था। गोवंशों के अवशेष को ट्रैक्टर-ट्राली में भरकर बजरंग दल और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने चिंगरवाठी चौकी के सामने स्टेट हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा करना शुरू कर दिया। साथ ही कोतवाल पर अभद्रता का आरोप लगाते हुए जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
clash between two groups for alleged cow slaughter in bulandshahr 1 inspector and 1 other die photos
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

पुलिस के हल्का बल प्रयोग करने पर लोग भड़क गए और पथराव कर दिया। सूत्रों के अनुसार बवाल के दौरान फ़ायरिंग की भी सूचना है। पथराव में कोतवाल समेत चार अन्य पुलिसकर्मी और एक ग्रामीण घायल हो गए।

विज्ञापन
clash between two groups for alleged cow slaughter in bulandshahr 1 inspector and 1 other die photos
communal tension in bulandshahr - फोटो : अमर उजाला

गंभीर रूप से घायल स्याना कोतवाल सुबोध सिंह को औरंगाबाद सीएचसी लाया गया, जहाँ डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर डीएम, एसएसपी कई थानों की फ़ोर्स समेत डीआइजी मेरठ ज़ोन भी घटनास्थल पर पहुंच गए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed