फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्रिसमस के लिए बाजार व मॉल तैयार, सजाए जा रहे हैं चर्च, तोहफा देने खुद आएंगे सेंटा

Mon, 23 Dec 2019 11:24 AM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद
अमर उजाला ब्यूरो, फरीदाबाद Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 23 Dec 2019 11:24 AM IST
विज्ञापन
Christmas 2019 preparations market malls and churches decorated with trees and lighting
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस की तैयारियां जोर शोर से शुरू हो गई हैं। क्रिसमस को लेकर बाजार व शहर के मॉल सजाए जाने लगे हैं। मॉल में हैंगिग सेंटा क्लॉज, पेंसिल, बेल, स्टार आदि सामान की मांग बढ़ गई है। जिंगल बेल बोलने वाले रोबोटिक सेंटा क्लॉज को खूब पसंद किया जा रहा है। इसके अलावा मेरी क्रिसमस-ट्री भी लोगों को लुभा रहा है। शहर के मॉल प्रबंधकों का कहना है कि क्रिसमस के दिन खरीदारों को सरप्राइज दिया जाएगा। उनके बीच उपहार बांटने के लिए सेंटा खुद पहुंचेंगे। 

Christmas 2019 preparations market malls and churches decorated with trees and lighting
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

क्रिसमस पर बच्चों को लुभाने के लिए खास इंतजाम किए जा रहे हैं। सेंटा क्लॉज व क्रिसमस ट्री से पूरे परिसर को सजाया जा रहा है। दुकानों के बाहर सेंटा क्लॉज और क्रिसमस से जुड़े उत्पाद से बाजार सज गया है। दुकानों पर हैंगिंग सेंटा क्लॉज 100 रुपए में मिल रहे हैं। पूरी ड्रेस भी दुकानों पर है। यह ड्रेस 150 रुपए से लेकर 400 रुपए तक में मिल रही है। सेंटा पेंसिल 30 रुपए में और गिफ्ट्स वेल 5 से 10 रुपए में मिल रही है। 150 रुपए में खिलौना सेंटा पहली बार मिल रहा है। इसे घर के कमरे के अलावा लॉबी में भी रखा जा सकता है। दो बैट्री डालने के बाद यह जिंगल बेल-जिंगल बेल बोलता रहेगा।

Christmas 2019 preparations market malls and churches decorated with trees and lighting
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

मॉल्स में सुरक्षा भी चाक-चौबंद 
शहर के मॉल में क्रिसमस पर सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। 25 दिसंबर को क्रिसमस पार्टी आयोजित होगी। इसके लिए सभी जगह तैयारियां की जा रही है। मॉल को सजाया जा रहा है। अजरौंदा स्थित क्राउन प्लाजा मॉल के मैनेजर निशा विग ने बताया कि क्रिसमस पार्टी और न्यू ईयर पार्टी पर करीब 25 से 30 हजार विजिटर्स के पहुंचने की संभावना है। इसे देखते हुए तैयारियों जोरों पर है। सुरक्षा के भी व्यापक व्यवस्था की जाएगी। एजेंसियों से बड़ी संख्या में सुरक्षा कर्मियों को बुलाया गया है। पुलिस को भी इसकी सूचना दे दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Christmas 2019 preparations market malls and churches decorated with trees and lighting
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

सजाए जा रहे हैं सभी चर्च 
शहर में कुल 6 चर्च हैं। क्रिसमस को लेकर यहां तैयारियां तेज कर दी गई हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। मौजूदा समय में वहां क्रिसमस कैरल्स का आयेजन किया जा रहा है। यह 23 दिसंबर तक चलेगा। इसके बाद सभी क्रिसमस ट्री को अपने घरों में ले जाएंगे। अधिवक्ता डेंसन जोसेफ ने बताया कि क्रिसमस को लेकर सभी गिरजा घरों में लाइटिंग का कार्य किया जा रहा है। साथ ही क्रिसमस केक तैयार किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
Christmas 2019 preparations market malls and churches decorated with trees and lighting
christmas 2019 - फोटो : अमर उजाला

बच्चों में बढ़ी उत्सुकता 
क्रिसमस के लिए स्कूलों में भी तैयारियां चल रही है। वहां कई प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस त्योहार को लेकर बच्चों में खास उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजारों में वह सेंटा क्लॉज मास्क से लेकर उससे जुड़े खिलौने जमकर खरीद रहे हैं। बाजार में मास्क की कीमत 30 से 60 रुपए के मिल रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed