फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पुराने किले की पुरावशेष गैलरी में दिखेगी एतिहासिक धरोहर, संस्कृति मंत्री ने किया उद्घाटन

Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
Prachi Priyam न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Prachi Priyam Updated Sun, 01 Sep 2019 02:14 PM IST
विज्ञापन
Central Minister Prahlad Singh Patel inaugurates the antique gallery in the old fort
पुराने किले की पुरावशेष गैलरी - फोटो : अमर उजाला

भारत के विभिन्न धार्मिक स्थलों से चोरी करके विदेशों में तस्करी किए गए पुरावशेषों का दीदार अब भारतीय दर्शकों के लिए सुलभ हो गया है। तस्करी के जरिये विदेशों में भेजे गए पुरावशेषों में से वापस लाई गईं प्राचीन प्रतिमाओं का दीदार अब दर्शक कर सकेंगे। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण की ओर से लंबी प्रक्रिया पूरी करने के बाद इन प्रतिमाओं को भारत वापस लाया गया है। इन पुरावशेषों को सुरक्षित रखने के लिए पुराने किले में एक विशाल गैलरी बनाई गई है, जिसका केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने रविवार को उद्घाटन किया।


 

Central Minister Prahlad Singh Patel inaugurates the antique gallery in the old fort
पुराने किले की पुरावशेष गैलरी का उद्घाटन करते केंद्रीय मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल - फोटो : अमर उजाला

इस दीर्घा में दर्शकों को चोल काल की पार्वती और श्रीदेवी की कांस्य प्रतिमाएं (वर्ष 2016 में वापस लाई गई), स्थानक बुद्ध (वर्ष 1999 में मेट्रोपालिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट द्वारा लौटाई गई), मौर्य काल की टेराकोटा मातृदेवी (वर्ष 2016 में वापस लाई गई), ब्रह्मा- ब्राह्मणी (केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो द्वारा जब्त की गई), मिथुन (न्यूयार्क में जब्त की गई और वर्ष 2010 में वापस लाई गई) और कश्मीरी हारवान टाइल (वर्ष 2016 में भारत के कांसुलेट जनरल न्यूयार्क द्वारा भारत को वापस की गई) से रूबरू होने का मौका मिलेगा।
 

Central Minister Prahlad Singh Patel inaugurates the antique gallery in the old fort
पुराने किले की पुरावशेष गैलरी - फोटो : अमर उजाला

पुराना किला के मेहराबदार कक्षों में भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा तैयार की गई गैलरी में जनता के समक्ष अधिग्रहीत और प्रत्यर्पित पुरावशेष प्रदर्शित किए जाएंगे ताकि राष्ट्र की विरासत के गैरकानूनी व्यापार के प्रति उन्हें संवेदनशील बनाया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Central Minister Prahlad Singh Patel inaugurates the antique gallery in the old fort
पुराने किले की पुरावशेष गैलरी - फोटो : अमर उजाला

साथ ही प्रत्यर्पित और अधिग्रहीत पुरावशेष की व्यापक श्रृंखला में प्रस्तर और धातु की मूर्तियां, सिक्के, चित्रकारी, हाथी दांत और तांबे की कलाकृतियां, वास्तुविद पैनल आदि शामिल हैं। वर्तमान में केंद्रीय पुरावशेष संकलन में कुल 2,72,824 पुरावशेष हैं, जिनमें से 4,144 वापस लाए गए) पुरावशेष हैं।

विज्ञापन
Central Minister Prahlad Singh Patel inaugurates the antique gallery in the old fort
पुराने किले की पुरावशेष गैलरी - फोटो : अमर उजाला

इस मौके पर केंद्रीय मंत्री पटेल ने कहा कि पुराने किले में बनाई गई गैलरी में जनता भारतीय विरासत से रूबरू हो सकेगी। इन पुरावशेषों में भारतीय प्राचीन कला का वो इतिहास शामिल है, जिसे भारत लगभग खो चुका था। लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने इन पुरावशेषों को भारत वापस लाकर धरोहरों का सम्मान बढ़ाया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed