फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इश्क नहीं पागलपन अली का: इंस्टा पर दोस्ती से लेकर ब्लॉक किए जाने तक, पढ़ें संगम विहार के संगीन वारदात की कहानी

Thu, 01 Sep 2022 06:49 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Vikas Kumar Updated Thu, 01 Sep 2022 06:49 PM IST
विज्ञापन
case of shooting a class 11 student in sangam vihar accused wanted to kill the student when she stopped talkin
हत्यारोपी अमानत अली - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला पुलिस ने संगम विहार में 11वीं कक्षा की छात्रा को गोली मारने की गुत्थी को सुलझाने का दावा किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी अमानत अली उर्फ अली को गिरफ्तार कर लिया है। छात्रा ने आरोपी को सोशल मीडिया पर ब्लॉक कर बात करना बंद कर दिया था। इस बात से आरोपी इतना नाराज हो गया कि उसने दो दोस्तों के साथ मिलकर छात्रा की हत्या की साजिश रच ली। मगर छात्रा की किस्मत अच्छी थी कि वह गोली लगने के बावजूद बच गई। आरोपी के दोनों साथी बॉबी और पवन उर्फ सुमित पहले ही गिरफ्तार हो चुके हैं। इनके कब्जे से दो देशी कट्टे, तीन कारतूस व एक खोखा बरामद किया गया है।

case of shooting a class 11 student in sangam vihar accused wanted to kill the student when she stopped talkin
हत्यारोपी अली - फोटो : अमर उजाला

दक्षिण जिला डीसीपी बेनीटा मेरी जैकर ने बताया कि तिगड़ी थाना इलाके के संगम विहार में 11वीं कक्षा की 16 वर्षीय छात्रा को 25 अगस्त को गोली मार दी गई थी। सूचना के बाद तिगड़ी थानाध्यक्ष रजनीश टीम के साथ मौके पर पहुंचे। छात्रा को पीछे कंधे में गोली लगी थी। उसे बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था। छात्रा की हालत अब खतरे से बाहर है। पुलिस को मौके से एक खोल मिला। छात्रा के बयानों पर तिगड़ी थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्जकर तिगड़ी थानाध्यक्ष रजनीश, इंस्पेक्टर सुमित देशवाल व इंस्पेक्टर दीपक दहिया और स्पेशल स्टाफ प्रभारी अतुल त्यागी की टीमों ने जांच शुरू की। पीड़ित छात्रा से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह हमलावरों में शामिल एक आरोपी अमानत अली को जानती है। 

case of shooting a class 11 student in sangam vihar accused wanted to kill the student when she stopped talkin
हत्यारोपी अली - फोटो : अमर उजाला

पुलिस ने मौके की सीसीटीवी फुटेज खंगाली। पता लगा कि तीन युवक छात्रा को स्कूल से पीछा कर रहे थे। जब छात्रा बी-ब्लॉक में पहुंची तो एक युवक ने छात्रा को गोली मार दी। पुलिस टीम ने मुजफ्फरनगर (यूपी) में दबिश दी। तिगड़ी थाना पुलिस ने जांच के बाद हमदर्द के पास से अमानत के दोस्त 24 वर्षीय बॉबी को 26 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
case of shooting a class 11 student in sangam vihar accused wanted to kill the student when she stopped talkin
हत्यारोपी अली - फोटो : अमर उजाला

इसके बाद संगम विहार से दूसरे आरोपी 19 वर्षीय पवन उर्फ सुमित को गिरफ्तार कर लिया। इंस्पेक्टर अतुल त्यागी की टीम ने मुख्य आरोपी 19 वर्षीय अमानत अली को त्रिलोकपुरी एरिया से 31 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया। 

विज्ञापन
case of shooting a class 11 student in sangam vihar accused wanted to kill the student when she stopped talkin
हत्यारोपी अली - फोटो : अमर उजाला

छात्रा की हत्या करना चहाता था
आरोपी अमानत ने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उसकी मुलाकात छात्रा से हुई थी। दोनों सोशल मीडिया पर बात करते थे। कुछ दिन पहले छात्रा ने आरोपी अमानत अली से बात करना बंद कर दिया था। इस बात पर आरोपी ने छात्रा की हत्या करने की साजिश रच ली और अपने दो दोस्तों को इस साजिश में शामिल किया। ई-ब्लॉक संगम विहार में रह रहा अमानत अली मूलरूप से गांव मवाना, तेलई मोहल्ला, मेरठ का रहने वाला है। आरोपी के पिता रेहड़ी पर कपड़े बेचता है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed