फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बुराड़ी केस: नाराज हुईं सुजाता, बोलीं- सच्चाई जानना है तो मेरे भाईयों के पास जाओ, जा सकते हो...

Wed, 04 Jul 2018 02:01 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 02:01 PM IST
विज्ञापन
burari case Sujata Nagpal indisposed to police investigation and media reports
पुलिस के रवैये से नाराज दिखीं सुजाता - फोटो : अमर उजाला
आपको सच्चाई जानना है तो मेरे भाईयों के पास जाओ, जा सकते हो क्या...। नारायण देवी की बेटी सुजाता नागपाल मीडिया रिपोर्ट्स से काफी खफा दिखी। परिवार का आरोप है कि मीडिया के अलावा अब पुलिस भी अंधविश्वास की ओर अपनी जांच बढ़ा रही है। अपनी मां, भाईयों व बहन के परिवार की मौत के बाद से सुजाता काफी अहत है। 


 
burari case Sujata Nagpal indisposed to police investigation and media reports
सुजाता - फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को पूरे परिवार ने बुराड़ी थाने में एक लिखित शिकायत देकर मामले की हत्या के एंगल से जांच करने की मांग की। सुजाता का आरोप था कि जानबूझकर हत्या के मामले में अंधविश्वास से जोड़कर आत्महत्या करार देने की कोशिश की जा रही है। इधर मंगलवार को भी बुराड़ी स्थित भाटिया परिवार के बाहर रिश्तेदारों व लोगों का तांता लगा रहा। 
burari case Sujata Nagpal indisposed to police investigation and media reports
burari case
बुराड़ी की संत कालोनी में भाटिया परिवार के पड़ोसियों ने भी पुलिस की अंधविश्वास वाली थ्योरी को मान लिया है। एक पड़ोसी ने बताया कि परिवार अभी अंधविश्वास की वजह से 11 लोगों के फांसी लगाने की बात मानने को तैयार नहीं है। लेकिन अब आसपास के सभी लोग मानने लगे हैं कि भाटिया परिवार पूरी तरह अधंविश्वास में जकड़ा हुआ था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन
burari case Sujata Nagpal indisposed to police investigation and media reports
क्राइम ब्रांच की टीम जांच के लिए पहुंची - फोटो : अमर उजाला
इसी की वजह से उन्होंने यह कदम उठाया। बता दें कि एक साथ 11 लोगों की मौत के बाद से उनके पड़ोसियों ने दिनरात एक किया हुआ है। सुजाता व दिनेश का परिवार सामने के शर्मा परिवार के घर रुका हुआ है। मंगलवार को पड़ोसियों ने ही रिश्तेदारों व परिजनों के लिए खाने का भी इंतजाम किया। 
विज्ञापन
burari case Sujata Nagpal indisposed to police investigation and media reports
burari death case - फोटो : विवेक निगम
सोमवार शाम को अंतिम संस्कार होने के बाद मंगलवार सुबह दिनेश भाटी व परिवार के बाकी सदस्यों ने शमशान घाट जाकर अस्थियां उठाई। परिवार के करीब नवनीत ने बताया कि मंगलवार शाम को कुछ लोग अस्थियां लेकर ट्रेन से रवाना हो जाएंगे। इसके बाद बड़े भाई दिनेश का परिवार बुधवार सुबह राजस्थान क्रिया के लिए रवाना हो जाएगा। 
 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed