बीएसपी नेता मुनव्वर हसन और उसकी पत्नी दो बेटी व दो बेटों की हत्या मामले में मंगलवार को पुलिस आरोपियों को लेकर मेरठ पहुंची। आरोपी पुलिस को लेकर जब घटनास्थल पर पहुंचे तो उसके बाद जो सामने आया वो किसी का भी दिल दहला देने के लिए काफी है।
(सभी फोटोः अमर उजाला/मेरठ)
दिल्ली पुलिस ने हत्यारोपी की निशानदेही पर मंगलवार को मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में समौली गांव निकट काली नदी से बसपा नेता की पत्नी व दो बेटियों के शव बरामद किए। खुदाई के साथ ही तेजी बदबू ने वहां मौजूद पुलिसवालों को भी विचलित कर दिया।
इस दौरान वहां इकट्ठा हुई भीड़ ने हत्यारोपी पर हमला बोल दिया। लेकिन पुलिस ने भीड़ पर काबू पाया और आरोपी को तुरंत गाड़ी में बैठाकर भेज दिया।
बता दें कि मेरठ में दौराला के समौली गांव के पास काली नदी में दिल्ली के प्रोपर्टी डीलर के परिवार के शव बरामद करने के लिए आरोपी की निशानदेही पर नदी में खुदाई शुरू की गई।
पुलिस ने आरोपी को किसी तरह बचाकर गाड़ी में बैठाकर भेज दिया। इस दौरान दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज कर भीड़ को दौड़ाया। वहीं मेरठ पुलिस ने भी काफी मदद की। पुलिस ने तीनों के शवों को मेरठ पीएम के लिए भेज दिया गया।