फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फेरों के वक्त दूल्हे ने कही ऐसी बात, भड़की दुल्हन ने बारातियों को कह दिया बाय-बाय

Thu, 03 May 2018 10:24 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 03 May 2018 10:24 AM IST
विज्ञापन
bride said groom and his relatives to go back without marriage as they demanded dowry
wedding
राजधानी में एक शादी समारोह में ऐसा नजारा देखने को मिला जो शायद किसी ने पहले नहीं देखा होगा। मामला पूर्वी दिल्ली के मधु विहार इलाके का है। यहां रविवार को मनीष मिश्रा की बेटी संगीता मिश्रा(काल्पनिक नाम) की शादी जेपी होटल में थी। दूल्हा बारात लेकर मंडप पर खड़ा था और दुल्हन ने फेरों से पहले शादी से इंकार कर दिया। हालांकि लड़की वालों ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया था लेकिन..
bride said groom and his relatives to go back without marriage as they demanded dowry
wedding

लड़की वालों ने बारात का धूमधाम से स्वागत किया था लेकिन दूल्हे वालों ने ऐसी डिमांड रखी कि दुल्हन भड़क गई और बारात को बैरंग ही वापस भेज दिया। साथ ही पुलिस थाने में रपट भी लिखवा दी। बता दें कि दुल्हे वालों की ओर से बढ़ती दहेज की मांग से दुल्हन ने ऐसा फैसला लिया।

bride said groom and his relatives to go back without marriage as they demanded dowry
wedding

संगीता का कहना है कि फेरों के वक्त ही दुल्हा और उसका परिवार और ज्यादा दहेज की मांग करने लगा था। वह 12 लाख से भी ज्यादा पैसा मांग रहे थे। दूल्हे वालों की यह डिमांड सुनकर दुल्हन के पिता परेशान हो गए। उन्होंने दूल्हे वालों के सामने काफी मिन्नतें लेकिन वह नहीं माने और अपनी मांग पर अड़े रहे। वह कह रहे थे कि फेरे तभी होंगे जब वह 12 लाख रुपये देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bride said groom and his relatives to go back without marriage as they demanded dowry
डेमो - फोटो : डेमो

जब दूल्हे वालों की यह हरकत संगीता को मालूम पड़ी तो वह तुरंत मंडप पर पहुंची और अपने पिता को परेशान देख उसने दहेज के लालचियों से शादी करने से मना कर दिया। संगीता बिना शादी किए मंडप से बारात लौटा दी। साथ ही दुल्हन ने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज करवा दी।

विज्ञापन
bride said groom and his relatives to go back without marriage as they demanded dowry
wedding

बता दें कि मनीष मिश्रा अपनी बेटी संगीता मिश्रा के लिए काफी दिन से वड़का देख रहे थे। किसी ने उनको जीवन साथी डॉट कॉम पर दूल्हा तलाशने की सलाह दी। काफी तलाश के बाद उन्हें कारोबारी मनीष ने अपनी बेटी संगीता के लिए फरीदाबाद निवासी उमेश से शादी तय कर दी। बीसीए पास दूल्हा उमेश एक निजी कंपनी में काम करता है। उनकी शादी 29 अप्रैल को मधु विहार के जेपी होटल में फिक्स हुई, वहां से दुल्हन ने बारात को लौटा दिया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed