एयर एशिया आपके लिए लाया है बेहद दिलचस्प स्कीम जिसका नाम है 'मेगा सेल'। इसके तहत आप इंटरनेशनल टिकट कम से कम 1999 रुपये में बुक कर सकते है। इस ऑफर के तहत आप 1 अप्रैल तक टिकट बुक करवा सकते हैं। इस बात की अधिक जानकारी आप airasia.com पर पढ़ सकते है।
अब 1999 रुपये में होगी विदेश की यात्रा, 1 अप्रैल तक बुक करवाएं टिकट
बता दें कि आपकी यात्रा की तारीख 1 अक्तूबर और 28 मई 2019 के बीच कर सकते हैं। इस प्राइज के अलावा और कोई पैसे नहीं देने होंगे क्योंकि कियाए में सभी तरह के टैक्स शामिल हैं।
आप इस ऑफर से टिकट बुक करेंगे तो आपको कुआलालंपुर, बैंकॉक, सिंगापुर, बाली, पर्थ और अन्य स्थानों की यात्रा करने का मौका मिलेगा।
भुवनेश्वर से कुआलालंपुरः 1,999 रुपए
कोच्चि से कुआलालंपुरः 3,999 रुपए
कोलकाता से कुआलालंपुरः 5,399
गोवा से कुआलालंपुरः 6,577 रुपए
हैदराबाद से कुआलालंपुरः 5,299 रुपए
भुवनेश्वर-कुआलालंपुर-जकार्ताः 3,964 रुपए,
भुवनेश्वर-कुआलालंपुर-जोहर बहरूः 3,499 रुपए
भुवनेश्वर-कुआलालंपुर-कर्बीः 3,677 रुपए
भुवनेश्वर-कुआलालंपुर-बालीः 4,330 रुपए
टर्म्स एंड कंडीशन
ये डिस्काउंट केवल एयर एशिया की ऑफीशियल वेबसाइट पर ही दी जाएगी, किसी अन्य पोर्टल से बुक नहीं कर सकेंगे।
एयर एशिया के अनुसार, डेबिट कार्ड और क्रेडिट कार्ड से टिकट बुक करने पर लगी प्रोसेसिंग फीस नॉन रिफंडेबल हो जाएगी।
सभी किराए केवल एक तरफ की यात्रा के ही हैं। मतलब अगर जाने और आने का टिकट चाहिए तो अलग-अलग खदीदन होगा।
यह ऑफर फर्स्ट कम फर्स्ट सर्व के आधार पर दिया जाएगा और एयर एशिया की शर्तें भी पूरी करनी होंगी।