फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

गणतंत्र दिवस से पहले हुआ NCR में पहला विस्फोट, दो की गई जान

Thu, 18 Jan 2018 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद Updated Thu, 18 Jan 2018 09:56 AM IST
विज्ञापन
bomb blast in faridabad, two dead
faridabad bomb blast - फोटो : अमर उजाला

गांव खेड़ी गुजरान स्थित एक स्क्रैप फैक्ट्री में सेना के कबाड़ से एल्यूमीनियम व कास्ट आयरन निकालने के दौरान हुए विस्फोट में वहां काम कर रहे दो लोगों के चीथड़े उड़ गए। मृतकों की पहचान फैक्ट्री मालिक उदयभान और उसके कर्मचारी छोटू के रूप में हुई है। धमाका इतना जबरदस्त था कि उदयभान का शव घटनास्थल से करीब 500 मीटर दूर जाकर गिरा।

bomb blast in faridabad, two dead
faridabad bomb blast - फोटो : अमर उजाला

सूचना मिलने पर सेक्टर-55 थाना पुलिस के अलावा बम निरोधक दस्ता, फोरेंसिक टीम व क्राइम ब्रांच भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने वहां मौजूद फैक्ट्री के दूसरे मालिक जावेद व तीन अन्य कर्मचारियों को पूछताछ के लिए अपने साथ ले गई। पुलिस जांच में जावेद ने बताया है कि उसने पांच दिन पूर्व ही यह कबाड़ नीलामी के माध्यम से खरीदा था।

bomb blast in faridabad, two dead
faridabad bomb blast - फोटो : अमर उजाला

तालाब रोड, ओल्ड फरीदाबाद निवासी जावेद मलिक ने सुभाष कॉलोनी, बल्लभगढ़ निवासी उदयभान के साथ करीब चार माह पहले ही गांव खेड़ी गुजरान में स्क्रैप का काम शुरू किया था। दोनों हरिद्वार की सेंचुरी कंपनी से स्क्रैप लेते थे। स्क्रैप में सेना के इस्तेमाल किए हुए ग्रेनेड, लॉचर, मोर्टार आदि बेकार हो चुके विस्फोटक भी होते थे। ये लोग उन्हें यहां गलाकर उसमें से एल्यूमीनियम व कास्ट आयरन निकालकर बेचते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
bomb blast in faridabad, two dead
faridabad bomb blast - फोटो : अमर उजाला

बुधवार दोपहर फैक्ट्री के पास जंगल में उदयभान व कर्मचारी छोटू एक मोर्टार को तोड़ रहे थे, जबकि चार अन्य कर्मचारी गोल्डी, राजू, पप्पू व विनोद भी उनसे कुछ दूरी पर ही अलग-अलग काम कर रहे थे। अचानक जोरदार धमाका हुआ और धूल का गुब्बार उठा। धूल छटी तो मौके पर छोटू के चीथड़े पड़े थे। यह देखकर वहां चीख पुकार मच गई। धमाके की आवाज सुनकर कुछ ही देर में गांव के लोग भी मौके पर पहुंच गए।

विज्ञापन
bomb blast in faridabad, two dead
faridabad bomb blast - फोटो : अमर उजाला

इस दौरान उदयभान का शव मौके से करीब 500 मीटर दूर पड़ा था। दोनों की हालत यह थी कि पुलिस ने उनके शव बोरे में भरकर ले गई। बम निरोधक दस्ते व फोरेंसिक टीम ने मौके पर मौजूद विस्फोटक के सैंपल लेकर उन्हें जांच के लिए भेजा है। धौज चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक जगमाल सिंह के अनुसार जावेद के खिलाफ लापरवाही व विस्फोटक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed